Explore

Search

November 16, 2025 8:58 am

Good Friday : ईसा मसीह को जिस दिन सूली पर चढ़ाया उसे गुड फ्राइडे क्यों कहा जाता है?

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Good Friday 2024: इस वर्ष गुड फ्राइडे 29 मार्च 2024 को मनाया जा रहा है। यह इसाई धर्म से जुड़ा प्रमुख दिन है। इस दिन प्रभु ईशु के बलिदान को याद किया जाता है। रोम के शासक पिलातुस ने ईसा मसीह को मृत्युदंड का फरमान सुनाते हुए कांटों का ताज पहनाया और चाबुक से मारा। बाद में उन्हें कीलों की मदद से सूली पर लटका दिया गया। इस कारण इस दिन को ब्लैक डे भी कहा जाता है। हालांकि ईसा मसीह के निधन के दिन में ऐसा क्या खास है, जो इसे गुड फ्राइडे के नाम से जाना जाता है।

गुड फ्राइडे कब मनाया जाता है?

मान्यता है कि जिस दिन इशू को सूली पर चढ़ाया गया और उनकी मौत हुई, उस दिन फ्राइडे था। ईसाई समुदाय का पर्व गुड फ्राइडे ईस्टर संडे से पहले वाले शुक्रवार को होता है। इस बार गुड फ्राइडे 29 मार्च को मनाया जा रहा है।

गुड फ्राइडे का इतिहास 

मान्यता है कि लगभग दो हजार साल पहले यरुशलम के गैलिली प्रांत में ईसा मसीह नाम के संत हुआ करते थे, जो लोगों को एकता, अंहिसा और मानवता का उपदेश दिया करते थे। लोग उन्हें ईश्वर मानने लगे। लेकिन कुछ लोग ईसा मसीह से चिढ़ते थे। ऐसे लोग धार्मिक अंधविश्वास को फैलाने में विश्वास रखते थे। रोम के शासक पिलातुस खुद को ईश्वर का पुत्र बताते थे।

जब ईसा मसीह पर धर्म अवमानना और राजद्रोह का आरोप लगा तो रोम शासक ने उन्हें मृत्यु दंड का फरमान सुनाकर बुरी तरह यातनाएं दी और कीलों की मदद से सूली पर लटका दिया। बाइबल के मुताबिक, जिस सूली पर ईसा मसीह को चढ़ाया गया था, उसे गोल गाथा कहा जाता है।

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत कैसे हुई? दो दिन पहले ही छोड़ दिया था खाना, परिवार ने जताई थी ये आशंका

इस दिन को गुड फ्राइडे क्यों कहा जाता है?

इस दिन में ऐसा क्या अच्छा था, जो इसे गुड फ्राइडे कहा जाता है। कहते हैं कि यीशु के सूली चढ़ने के समय को ‘गुड’ इसलिए कहते हैं, क्योंकि पुरानी अंग्रेजी में ‘होली’ यानी पवित्र कहा जाता है। स्लेट के अनुसार, ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में ईस्टर से पहले वाले बुधवार को ‘गुड वेडनेसडे’ कहा जाता था। आमतौर पर अब ये ‘होली वेडनेसडे’ के नाम से जाना जाता है। इसी तरह गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे के रूप में संदर्भित किया जाता है। हालांकि इस दिन को ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर