Explore

Search

April 26, 2026 12:26 am

Delhi News: ’28 को बताएंगे केजरीवाल इस कथित शराब घोटाले का पैसा गया कहां’, PC में बोलीं CM पत्नी सुनीता

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है कि उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल 28 मार्च को पूरे देश को बताएंगे कि इस कथित शराब घोटाले का पैसा कहां गया.

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि इस तथाकथित शराब घोटाले की जांच में ईडी ने पिछले दो साल में 250 से ज्यादा छापेमारी की है. अरविंद केजरीवाल इस तथाकथित शराब घोटाले का पैसा ढूंढ रहे हैं. अभी तक किसी भी छापेमारी में एक भी पैसा नहीं मिला है. ईडी ने मनीष सिसोदिया के यहां छापेमारी की, संजय सिंह के यहां छापेमारी की. लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला.

उन्होंने कहा कि ईडी ने हमारे यहां भी छापेमारी की, उन्हें मात्र 75,000 रुपये मिले. तो इस घोटाले का पैसा हैं कहां? अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वे इसका खुलासा 28 मार्च को कोर्ट के सामने करेंगे. वे सारे देश को सच बताएंगे कि इस तथाकथित शराब घोटाले का पैसा कहां है? इसका सबूत भी दिया जाएगा.

हमारे घर से सिर्फ 73 हजार रुपये बरामद किए’

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल गुरुवार को जब दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष पेश होंगे तो वह इस तथाकथित शराब घोटाले का चिट्ठा खोलेंगे. वह इस मामले में सबूत भी पेश करेंगे.

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जेल में हैं. लेकिन वे आपके साथ हैं. वह दिल्ली के लोगों के लिए चिंतित हैं. हम पूछना चाहते हैं कि शराब घोटाले का पैसा कहां है? छापे में एक पैसा नहीं मिला. हमें पैसे का सबूत दिया जाए. पैसे का सबूत क्यों नहीं दिया जा रहा है? उन्होंने कहा कि केजरीवाल सच्चे देशभक्त इंसान हैं.

उन्होंने कहा कि दो दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पानी और सीवरेज समस्याओं के संबंध में जल मंत्री आतिशी को एक पत्र भेजा था. इस पर केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिया. क्या वे दिल्ली को बर्बाद करना चाहते हैं? क्या वे चाहते हैं कि दिल्ली के लोग समस्याओं से जूझते रहे? इससे अरविंद को बहुत पीड़ा हुई है.

शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद 21 मार्च को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था. दिल्ली शराब घोटाले में उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था. अपनी गिरफ्तारी के बाद भी अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है. आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जरूरत पड़ने पर जेल से सरकार चलाएंगे.

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर