Explore

Search

April 18, 2026 8:01 am

उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा को मिलेगा गोल्ड मैडल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

कुरुक्षेत्र। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा एक पत्र जारी करके स्टेट अवार्ड की अनुशंसा की गई है जिसमें डॉ. अशोक कुमार वर्मा को वर्ष २०२१-२२ के लिए स्वैच्छिक रक्तदान हेतु गोल्ड मैडल प्रदान करने की घोषणा की गई है। यह अवार्ड राज्य स्तर पर माननीय राज्यपाल के कर कमलों द्वारा प्रदान किया जाता है। इससे पूर्व डॉ. अशोक कुमार वर्मा को माननीय राज्यपाल द्वारा वर्ष २०१७-18 के लिए 30 अगस्त 2019 को राजभवन चंडीगढ़ में प्रथम बार गोल्ड मैडल प्रदान किया गया था। यह गोल्ड मैडल 100 बार रक्तदान करने के लिए प्रदान किया जाता है। हरियाणा पुलिस में उप निरीक्षक के रूप में नियुक्त डॉ. अशोक कुमार वर्मा 166 बार रक्तदान कर चुके हैं और 80 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं। डॉ. अशोक कुमार वर्मा पुलिस विभाग में सर्वाधिक रक्तदान कर चुके हैं। वे न केवल स्वयं रक्तदान करते हैं अपितु उनका पूरा परिवार रक्तदान करता है। उन्होंने रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। वे अब तक 487 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी आयोजित कर चुके हैं।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर