Explore

Search

November 19, 2026 12:34 pm

सोना-चांदी के भाव में बड़ा धमाका! रिकॉर्ड हाई से 65 हजार रुपये सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी धड़ाम

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 19 नवंबर को घरेलू वायदा बाजार MCX पर सोने का भाव 4,343 रुपये टूटकर करीब 1,29,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 8,927 रुपये सस्ती होकर 1,60,775 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोने की कीमतों में क्यों आई गिरावट?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी का असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख ने भी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया है। लगातार गिरावट के चलते निवेशकों और खरीदारों की नजरें अब सोने के नए भाव पर टिकी हैं।

चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट

सोने के साथ चांदी की चमक भी फीकी पड़ गई है। MCX पर चांदी का वायदा भाव 8,927 रुपये यानी 5.26 फीसदी टूटकर 1,60,775 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली।

खरीदारों के लिए क्या है संकेत?

सोने-चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट से खरीदारी की योजना बना रहे लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में खरीदारी करने से पहले अपने शहर के सर्राफा बाजार में 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव जरूर चेक करें। ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और GST का भी ध्यान रखें।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर