Explore

Search

November 18, 2026 3:31 pm

धोनी के एक वीडियो कॉल ने खत्म किया IPL करियर, थाला के संन्यास की अनसुनी कहानी आई सामने

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में खिलाड़ी के तौर पर अपने 18 साल के सफर को विराम दे दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे धोनी अब मैदान पर खिलाड़ी के रूप में नहीं, बल्कि मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। उनके इस फैसले के पीछे एक भावुक कहानी सामने आई है। CSK की मालकिन रूपा गुरुनाथ ने खुलासा किया है कि टीम मैनेजमेंट के साथ एक वीडियो कॉल के दौरान धोनी ने ऐसा फैसला सुनाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

वीडियो कॉल पर धोनी ने कही संन्यास की बात

रूपा गुरुनाथ के मुताबिक, 15 नवंबर को चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट की वीडियो कॉन्फ्रेंस चल रही थी। इसमें आगामी IPL सीजन की रणनीति और खिलाड़ियों को रिलीज करने को लेकर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान टीम के CEO काशी विश्वनाथन खिलाड़ियों की लिस्ट पढ़ रहे थे।

तभी धोनी ने बेहद शांत अंदाज में कहा कि शायद उनका नाम भी इस लिस्ट में शामिल कर देना चाहिए। धोनी की यह बात सुनकर मीटिंग में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। उनके इस एक बयान ने IPL में खिलाड़ी के रूप में उनके सफर के अंत का संकेत दे दिया।

चोटों से जूझ रहे थे धोनी, टीम पर नहीं बनना चाहते थे बोझ

धोनी पिछले कुछ समय से लगातार चोटों से परेशान थे। पिंडली की चोट के कारण वह IPL 2026 का पूरा सीजन भी नहीं खेल पाए थे। इसका असर चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन पर भी देखने को मिला और टीम सिर्फ 6 मुकाबले ही जीत सकी।

रूपा गुरुनाथ ने बताया कि धोनी का मानना है कि अगर वह टीम को अपना 200 प्रतिशत नहीं दे सकते तो उन्हें मैदान पर नहीं उतरना चाहिए। वह कभी भी टीम के लिए बोझ नहीं बनना चाहते। जब उन्हें लगा कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दे पाएंगे, तो उन्होंने खुद ही पीछे हटने का फैसला किया

18 साल तक CSK की पहचान रहे माही

साल 2008 में IPL की शुरुआत से ही महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल रहे। उनकी कप्तानी में CSK ने पांच बार IPL का खिताब जीता। धोनी की कप्तानी, विकेटकीपिंग और मैच फिनिश करने की क्षमता ने उन्हें करोड़ों क्रिकेट फैंस का पसंदीदा बनाया।

अब मैदान पर उनके हेलीकॉप्टर शॉट और शानदार स्टंपिंग देखने को नहीं मिलेंगे। हालांकि, धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स से रिश्ता खत्म नहीं होगा।

अब मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे धोनी

IPL में खिलाड़ी के तौर पर सफर खत्म करने के बाद धोनी आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह अपने अनुभव से टीम के खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे और CSK को छठी ट्रॉफी दिलाने की रणनीति में अहम भूमिका निभाएंगे।

धोनी का यह फैसला उनके प्रशंसकों के लिए भावुक पल है। जिस खिलाड़ी ने करीब दो दशक तक CSK की पहचान बनाई, अब वह एक नई भूमिका में टीम के साथ अपनी पारी आगे बढ़ाएगा।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर