Explore

Search

November 15, 2026 4:46 pm

लेटेस्ट न्यूज़

नवगठित ग्राम पंचायत बेरखेड़ा के पहले सरपंच शंभू राम मीना ने संभाला पदभार, गांव के चहुंमुखी विकास का लिया संकल्प

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बेरखेड़ा। नवगठित ग्राम पंचायत बेरखेड़ा के प्रथम निर्वाचित सरपंच शंभू राम मीना ने सामुदायिक भवन में विधिवत रूप से सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपसरपंच एवं सभी वार्ड सदस्यों ने भी अपना पदभार संभाला। कार्यभार ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ बस्तीमाता का आशीर्वाद लेकर किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण, पंचायत सचिव, वरिष्ठ लिपिक, गणमान्य नागरिक एवं अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहे।

गांव के विकास के लिए मिलकर करेंगे काम

पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच शंभू राम मीना ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि आपसी सहयोग, समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ बेरखेड़ा के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि सामूहिक संकल्प बेरखेड़ा ग्राम पंचायत को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाकर प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ विकसित ग्राम पंचायतों की श्रेणी में स्थापित करना है।

पेयजल, सड़क और शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं को मिलेगी प्राथमिकता

सरपंच ने कहा कि ग्राम पंचायत में पेयजल, सड़क, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए स्थानीय विधायक, सांसद, राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों की जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुसार विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर उन्हें स्वीकृत करवाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीणों से एकजुट होकर विकास में सहयोग की अपील

अंत में सरपंच शंभू राम मीना ने ग्रामीणों से अपील की कि पंचायत के विकास को किसी एक व्यक्ति या जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी न मानकर पूरे गांव का सामूहिक अभियान बनाएं। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे, एकता और सहयोग से ही बेरखेड़ा को एक आदर्श, समृद्ध एवं विकसित ग्राम पंचायत बनाया जा सकता है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर