Explore

Search

March 22, 2026 4:25 pm

फल बेचने वाले युवक ने की आत्महत्या, रेलवे लाइन के पास पेड़ पर लटका मिला

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जैतपुर ब्लॉक क्षेत्र में बडागांव रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर आगे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।  मृतक की पहचान फल बेचने वाले युवक के रूप में हुई है, जो जयपुर से अपने गांव लौट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी गई।

जानकारी के अनुसार युवक रोज़गार के सिलसिले में जयपुर में फल बेचने का काम करता था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौट रहा था। बताया जा रहा है कि रेलवे लाइन के पास एक पेड़ पर पतले कंबल के सहारे फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। सुबह जब आसपास के लोगों ने पेड़ से शव लटका देखा तो तुरंत ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों का कहना है कि युवक जयपुर में फल बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था और किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर