Explore

Search

February 10, 2026 6:46 pm

वित्त मंत्री से मिलकर बताएंगे अपनी समस्याएं, उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं……’जीएसटी विभाग की मनमानी से लखनऊ के व्यापारियों में आक्रोश……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जीएसटी विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के व्यापारियों के बैंक खातों को सीज करने की घटनाओं से आक्रोश बढ़ गया है। इस मुद्दे को लेकर आदर्श व्यापार मंडल ने प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

बैठक में उठे मुद्दे

बैठक में व्यापारियों ने कहा कि बिना किसी नोटिस के सीधे बैंक खातों को सीज करना अन्यायपूर्ण है। इस तरह की कार्रवाइयों से न केवल व्यापारियों को आर्थिक दिक्कत होगी बल्कि उनके व्यवसाय की छवि भी खराब होती है। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Heart health improving tips: हार्ट रहेगा हमेशा हेल्दी…….’हार्ट को बीमारियों से बचाने के लिए बस करें डॉक्टर के बताए ये 2 काम….

व्यापारियों के लिए हेल्प डेस्क और ईमेल

इस समस्या को सुलझाने के लिए आदर्श व्यापार मंडल ने एक हेल्प डेस्क की शुरुआत की है। यह हेल्प डेस्क लेखराज मेट्रो स्टेशन के निकट अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पर संचालित होगी। इसके साथ ही व्यापारियों की सहायता के लिए adarshvyaparmandal7@gmail.com ईमेल आईडी भी जारी की गई है।

संजय गुप्ता ने आह्वान किया कि कोई भी व्यापारी उत्पीड़न बर्दाश्त न करे। संगठन हर संभव सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि संगठन इस संबंध में प्रदेश के वित्त मंत्री से मिलकर समस्या बताएगा। वे व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने की मांग करेंगे। यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आदर्श व्यापार मंडल आंदोलन करने का भी निर्णय ले सकता है।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे इनमें प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, नगर उपाध्यक्ष परवेश जैन, रिंग रोड के उपाध्यक्ष विशाल जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडेय और लखनऊ उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा शामिल थे।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर