Explore

Search

February 8, 2026 7:20 am

IND vs ENG: टीम इंडिया पर उठे बड़े सवाल…..’जसप्रीत बुमराह का राज क्यों खोला गया…….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

लीड्स टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया पर सवालिया निशान खडे़ हो रहे हैं. कोई गेंदबाजी को कमजोर बता रहा है, तो कोई फील्डिंग पर सवाल खड़ा कर रहा है लेकिन पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एक ऐसा मुद्दा उठाया है जो सच में काफी दिलचस्प है. आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब लाइव में ये सवाल पूछा है कि आखिर जसप्रीत बुमराह का वो राज़ क्यों खोल दिया गया जिससे इंग्लैंड को कहीं ना कहीं फायदा हो रहा है. आकाश चोपड़ा ने पूछा कि ये दुनिया को बताने की क्या जरूरत थी कि बुमराह सिर्फ तीन ही टेस्ट मैच खेलेंगे.

तो इस तरह खुद को करें मोटिवेट…….’सोचने के बाद भी नहीं कर पा रहे हैं योग……

बुमराह का राज क्यों खोला गया?

आकाश चोपड़ा ने बड़ा सवाल उठाते हुए कहा, ‘बुमराह ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो केवल तीन मैच खेलेंगे, और मैं सोच रहा हूं कि क्या इसे सार्वजनिक करने की जरूरत थी. इसे राज़ क्यों नहीं रखा गया? हम अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कभी नहीं करते. तो, टूर शुरू होने से पहले बार-बार ये दोहराना क्यों जरूरी था कि बुमराह केवल तीन मैच खेलेंगे?’

चोपड़ा का मानना है कि अगर बुमराह एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट खेलते हैं, तो आखिरी तीन मैचों में से केवल एक में खेलेंगे. इससे इंग्लैंड को सीरीज के बाकी मैचों के लिए पिच तैयार करने का मौका मिल जाएगा. आकाश चोपड़ा की ये बात कहीं ना कहीं सही नजर आती है और जाहिर तौर पर इससे इंग्लैंड की टीम को फायदा होगा.

तेज गेंदबाजों की नई पीढ़ी तैयार करनी होगी: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने अपने वीडियो में ये भी कहा कि बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट और मोहम्मद शमी के करियर के अंत के बीच अब भारतीय टीम को तेज गेंदबाजों की नई पीढ़ी तैयार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘भारतीय तेज गेंदबाजों की अगली पीढ़ी को तैयार करना ही होगा. ये एक गंभीर मुद्दा है. विदेश में टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट लेने होते हैं.

मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह के साथ शानदार थे. मोहम्मद शमी, मुझे लगता है कि उनकी कहानी खत्म नहीं हुई है, लेकिन उनकी कहानी अंत के करीब जरूर है. मोहम्मद सिराज अच्छे हैं, लेकिन वो बुमराह या शमी के स्तर तक नहीं पहुंचे हैं.’ अब अगले चार टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की क्या रणनीति होगी ये देखना दिलचस्प रहेगा. टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर