Explore

Search

December 8, 2025 12:58 am

रक्षा मंत्री ने भी शेयर की पोस्ट…….’धरती पर आपका स्वागत है’, शुभांशु की वापसी पर पीएम मोदी का आया रिएक्शन…….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

आज पूरी दुनिया की नजरें कैलिफोर्निया के समुद्र में तैरते हुए ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पर टिकी थीं। 18 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद शुभांशु शुक्ला समेत चारों अंतरिक्ष यात्री धरती पर सुरक्षित लैंड कर चुके हैं। शुभांशु की वापसी पर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोगों ने शुभांशु को वापसी की बधाई दी है।

शुभांशु शुक्ला Axiom-04 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में गए थे। आज दोपहर 3 बजे ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट सभी अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित धरती पर वापस ले आया है। 18 दिन में शुभांशु ने ISS में 7 एक्सपेरिमेंट किए हैं। वहीं, शुभांशु अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे और ISS में जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

Effects Of Sleep Deprivation: एक्सपर्ट ने बताया……..’नींद पूरी न होने से शरीर में हो सकती हैं ये 6 बीमारियां……

पीएम मोदी ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए शुभांशु का स्वागत किया है। पीएम मोदी ने लिखा,”अंतरिक्ष में अपने ऐतिहासिक मिशन के बाद शुभांशु ने धरती पर वापसी की है। सभी देशवासियों के साथ मैं भी शुभांशु के स्वागत में शामिल हूं। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जाने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री बने शुभांशु अपने लगन और साहस से करोड़ों लोगों के सपनों को मजबूत किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर साबित हो सकता है।”

सभी भारतीयों को शुभांशु पर गर्व: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुभांशु की वापसी पर पोस्ट शेयर किया है। राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “Axiom-4 मिशन के तहत ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक वापसी पर सभी भारतीयों को गर्व है। उन्होंने सिर्फ अंतरिक्ष को नहीं छुआ है बल्कि वो भारत की आकांक्षाओं को भी नई ऊंचाईयों पर लेकर गए हैं। ISS में जाकर वापस आना सिर्फ उनके लिए मील का पत्थर नहीं है बल्कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”

बेटे से मिलने को बेताब हैं पिता

बेटे की वापसी पर शुभांशु के पिता की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला का कहना है कि अब हम जल्द से जल्द बेटे से मिलना चाहते हैं।

केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने भी शुभांशु की वापसी पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, “शुभांशु ने अंतरिक्ष में जो भी एक्सपेरिमेंट किए हैं, उनसे पूरी दुनिया को फायदा होगा। भारत ने अपनी क्षमता साबित कर दी है।”

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर