Explore

Search

March 11, 2026 12:51 am

Wanted Gangster Rohit Godara: गोगामेड़ी की हत्या के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा की जयपुर के बिल्डर को धमकी, मामला दर्ज

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ अब शहर के एक बिल्डर ने वाट्सएप कॉल रिसीव नहीं करने पर धमकी भरा वॉयस मैसेज भेजने का मामला दर्ज करवाया है। श्याम नगर थाना पुलिस में दर्ज हुए मामले की जांच स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी कर रही है। पुलिस ने बताया कि दो अप्रेल की दोपहर को बिल्डर को वाट्सऐप कॉल आया। बिल्डर ने विदेशी नंबर देख रिसीव नहीं किया। कुछ देर बाद वाट्सऐप पर वॉयस मैसेज आया, जिसमें मैसेज भेजने वाला कह रहा है… क्या चल रहा है…. रोहित गोदारा बोल रहा हूं…अभी फोन कर ले भाई, वापस फोन कर ले…वॉयस मैसेज देखकर भी नहीं करना है तो जवाब दे। इसके बाद पीडि़त ने थाने में शिकायत दी।

Approved Plot in Jaipur @ 3.50 Lakh call 9314188188

गौरतलब है कि गैंगस्टर रोहित गोदारा ने गैंगस्टर राजू ठेहट और श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पंजाब में गायक कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद आरोपी रोहित गोदारा पुलिस से बचने के लिए पवन नाम से फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश भाग गया था। आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करवा रखा है।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर