Explore

Search

February 28, 2026 2:38 pm

लेटेस्ट न्यूज़

एक इंस्टाग्राम पोस्ट से होती है इतनी कमाई……’धोनी से 11 गुना ज्यादा पैसे लेते हैं विराट……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है. यही नहीं सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली हमेशा छाए रहते हैं. कोहली के इंस्टाग्राम पर 274 मिलियन फॉलोअर्स है. भारतीय खिलाड़ी को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है. भारतीय टीम में विराट कोहली सोशल मीडिया के एक पोस्ट से सबसे ज्यादा रुपए कमाते हैं. वो एक पोस्ट के लिए लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं. रिपोर्ट का मानना है कि विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 12 करोड़ रुपये कमा लेते हैं.

कम उम्र में हार्ट अटैक क्यों आ रहे……’शेफाली जरीवाला का निधन!

धोनी से भी ऊपर हैं विराट कोहली

जहां एक तरफ विराट कोहली एक पोस्ट का 12 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक पोस्ट से 1.5 करोड़ रुपए कमाते हैं. भारत में सिर्फ दो ही क्रिकेटर्स हैं जिनके एक पोस्ट का चार्ज करोड़ों रुपए है. लिस्ट में तीसरे स्थान पर धाकड़ सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा है. रोहित शर्मा एक पोस्ट से 76 लाख रुपए कमाते हैं जबकि हार्दिक पंड्या 65 लाख रुपए चार्ज करते हैं. रोहित और हार्दिक के फैंस काफी ज्यादा है. इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना है. सुरेश रैना को एक पोस्ट के लिए 34 लाख मिलते हैं.

जब आरसीबी ने आईपीएल 2025 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था तब सोशल मीडिया पर विराट कोहली के नाम का भूचाल आ गया था. यही नहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी की विराट कोहली के साथ की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और उन्होंने सोशल मीडिया पर भी दबदबा बनाया हुआ है.

सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते आएंगे नजर

विराट कोहली ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को जीतने के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. यही नहीं उन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है और अब अनुभवी खिलाड़ी को सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए देखा जाएगा. वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली ने 51 शतक बनाए हैं. फिलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है लेकिन बहुत जल्द वो वनडे सीरीज में भी हिस्सा लेगी. विराट कोहली को एक बार फिर से क्रिकेट फील्ड पर देखने के लिए तमाम फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर