Explore

Search

December 22, 2025 8:14 pm

Vande Bharat: यात्रियों की बल्ले-बल्ले……..’श्रीनगर तक चलेगी वंदे भारत, लॉन्चिंग पर भी आ गया अपडेट……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Vande Bharat: देशभर में वंदे भारत ट्रेनों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कम समय में गंतव्य तक पहुंचाने वाली वंदे भारत में शानदार सुविधाएं दी जाती हैं। अब नए साल पर श्रीनगर की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जनवरी, 2025 में दिल्ली से श्रीनगर वंदे भारत की शुरुआत हो सकती है। यह सफर पूरी रात का होगा और सुबह लोग श्रीनगर पहुंच जाएंगे।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत अगले साल जनवरी में हो सकती है। यह ट्रेन दिल्ली से श्रीनगर के बीच 800 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करेगी। यह यात्रा महज 13 घंटे में ही पूरी होगी। इस दौरान घाटी के कई खूबसूरत जगहों को यात्री देख सकेंगे।

क्यों पड़ती हैं इस चक्कर में कि बाद में शर्मिंदा होना पड़े…….’करीना कपूर को कैमरे से बचते देख बोले लोग……

यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम सात बजे चलेगी और फिर पूरी रात सफर करते हुए सुबह आठ बजे श्रीनगर पहुंच जाएगी। इस दौरान अंबाला, लुधियाना, जम्मू, कटरा जैसे स्टेशनों पर ट्रेन रुक सकती है। इस दौरान, यह चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज से भी गुजरेगी। इस ब्रिज की ऊंचाई लगभग 359 मीटर है, जोकि पेरिस के ऐफिल टावर से भी ऊंचा है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है।

माना जा रह है कि यह ट्रेन चेयर कार नहीं होकर, बल्कि जल्द लॉन्च होने वाली वंदे भारत स्लीपर होगी। स्लीपर वर्जन यात्रियों की लंबी दूरी के लिए बनाई गई है। खासकर, पूरे रात के सफर के लिए। इसपर यात्री आराम से सोते हुए पूरी रात यात्रा कर सकेंगे। हालांकि, अभी तक भारतीय रेलवे ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन संभावना है कि जल्द इसकी घोषणा हो सकती है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर