Explore

Search

February 9, 2026 12:57 pm

जयपुर: मजार पर छत बनाने को लेकर हंगामा, आमने-सामने आए भाजपा और कांग्रेस विधायक

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर में मजार की छत निर्माण को लेकर सियासी तनाव, भाजपा और कांग्रेस विधायक आमने-सामने

जयपुर के चांदपोल इलाके में एक पुरानी मजार (दरगाह) की छत बनाने के काम को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य (हवामहल) और कांग्रेस विधायक अमीन कागजी (किशनपोल) आमने-सामने आ गए, जिससे दोनों पक्षों के समर्थकों में जमकर हंगामा हुआ।

मुस्लिम समाज के लोग चांदपोल सब्जी मंडी के निकट स्थित मजार पर छत डालने की तैयारी कर रहे थे, ताकि बारिश में पानी की समस्या से बचा जा सके। सूचना मिलते ही भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को रोकवा दिया। उन्होंने इसे “लैंड जिहाद” करार देते हुए कहा कि बिना उचित अनुमति के पुराने स्वरूप को बदलकर अतिक्रमण किया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम और पुलिस अधिकारियों को बुलाकर काम रुकवाने की मांग की।

कुछ देर बाद कांग्रेस विधायक अमीन कागजी भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने बालमुकुंदाचार्य पर जयपुर का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। कागजी ने बताया कि यह लगभग 100 साल पुरानी दरगाह है और उन्होंने अपने विधायक कोष से 20 लाख रुपये सैंक्शन करवाकर इस काम को मंजूरी दी है। दोनों विधायकों के बीच तीखी बहस हुई, जिससे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

हालांकि बाद में बालमुकुंदाचार्य वहां से चले गए, लेकिन विवाद थमने के बजाय बढ़ता गया। अमीन कागजी ने बालमुकुंदाचार्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया और शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल निर्माण कार्य पर अगले आदेश तक रोक लग गई है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर