Explore

Search

March 19, 2026 11:19 pm

बीजेपी का ये हाल; इस Exit Poll से कांग्रेस हो जाएगी खुश, INDIA को दिया बहुमत….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के अनुमान सामने आ चुके हैं और इनमें नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की बात कही गई हैं. यहां करीब-करीब सभी एग्जिट पोल्स में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा किया गया है. हालांकि एक एग्जिट पोल ऐसा भी है जिसे देखकर कांग्रेस सहित विपक्षी इंडिया गठबंधन के सभी दल खुश हो जाएंगे. यहां एग्जिट पोल हिन्दी अखबार और वेबसाइट देशबंधु ने करवाया है, जिसमें इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है.

देशबुंध समाचार के यूट्यूब चैनल DB Live पर दिखाए गए एग्जिट पोल में कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन को 260 से 295 सीटों के साथ बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 215 से 245 सीटें मिलने का दावा किया गया है, जबकि 24 से 48 सीटें अन्य दलों के खाते में जाने की बात कही गई है.

महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार में विपक्ष को बड़ा फायदा

अगर राज्यवार अनुमानों पर नजर डालें तो विपक्षी इंडिया गठबंधन को महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और बिहार जैसे राज्यों में बड़ी जीत का दावा किया जा रहा है. डीबी लाइव के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में इंडिया गठबंधन 24 से 26 सीटें जीत सकती है, जबकि एनडीए के खाते में 14-16 सीटें जाने का अनुमान है. वहीं महाराष्ट्र में पिछले बार 41 सीटें जीतने वाली बीजेपी नीत एनडीए के इस बार महज 18 से 20 सीटों पर सिमटने का अनुमान है. वहीं उद्धव ठाकरे-शरद पवार और कांग्रेस के गठबंधन को 28 से 30 मिलने की बात कही गई है.

Bhind News: नए मोबाइल में सिम डालते ही एसएमएस आया; दो लड़के नाबालिग किशोरियों को ले गए, 22 दिन बाद भोपाल मे…..

यूपी में बीजेपी के बुरे हाल का दावा

इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को सत्ता के शीर्ष पर पहुंचाने में पिछले दो बार से बड़ा रोल निभाने वाले राज्य यूपी में इस बार कमल का फूल मुरझाया दिख रहा है. यहां एनडीए को केवल 46 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं इंडिया गठबंधन के खाते में 32 से 34 सीटें जाने का दावा किया गया है. वहीं पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी को थोड़ा नुकसान के साथ 11 से 13 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि 26 से 285 सीटों पर ममता बनर्जी की टीएमसी की जीत का दावा किया गया.

इसके अलावा कर्नाटक और केरल में भी कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन का अनुमान जताया गया है. केरल की कुल 20 सीटों में से कांग्रेस नीत यूडीएफ के खाते में 16 से 18 सीटें, वहीं सत्ताधारी वाम गठबंधन को 2 से 3 सीटें, जबकि बीजेपी को 0 से एक सीट मिलने का अनुमान है. वहीं कर्नाटक की अगर बात करें तो कांग्रेस के खाते में 18 से 20 सीटें जाने का दावा किया है, जबकि बीजेपी को यहां 8 से 10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर