Explore

Search

January 28, 2026 5:45 pm

इसका एक ही जवाब है; जो सपना देखा है उसमें चैन है, न आराम…….’मोदी बोले- लोग पूछते हैं इतनी मेहनत क्यों करते हो…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भारत के सपनों को साकार करने के लिए उनके पास आराम का समय नहीं है। पीएम ने कहा, ‘मैं कई लोगों से मिलता हूं जो मुझसे कहते हैं कि भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, इतने सारे मील के पत्थर हासिल किए गए हैं। फिर आप इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं?’

मोदी ने कहा- इसका एक ही जवाब है कि हमने जो सपने देखे हैं, जो संकल्प लिए हैं, उसमें न चैन है, न ही आराम। आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। यह युवा क्षमता हमें आसमान तक ले जा सकती है। दरअसल पीएम मोदी ने ये बातें सोमवार (21 अक्टूबर) को NDTV वर्ल्ड समिट को संबोधित करते हुए कहीं।

मोदी बोले- भारत अब लुक फॉरवर्ड अप्रोच से आगे बढ़ रहा

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत अब ‘लुक फॉरवर्ड’ अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है। यह परंपरा रही है कि हर सरकार अपने काम की तुलना पिछली सरकार के काम से करती है। हम भी इसी रास्ते पर चलते थे, लेकिन अब हम अतीत और वर्तमान की तुलना करके खुश नहीं रह सकते। अब से सफलता का पैमाना यह होगा कि हम क्या हासिल करना चाहते हैं। भारत के पास अब दूरदर्शी दृष्टिकोण है। 2047 तक विकसित भारत का विजन इसी मानसिकता का हिस्सा है।

मोदी ने कहा, आज भारत के पास एडवांटेज है, जो इस सदी को भारत की सदी बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आप सब जानते हैं कि ये AI का दौर है। दुनिया का वर्तमान और भविष्य AI से जुड़ा हुआ है। लेकिन भारत के पास डबल AI power की एडवांटेज है। 21वीं सदी का ये समय मानव इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण समय है। ऐसे में आज के युग की बड़ी जरूरतें हैं – Stability, Sustainability और Solutions. ये मानवता के बेहतर भविष्य के लिए सबसे जरूरी शर्तें हैं। और भारत आज यही प्रयास कर रहा है।

Health Tips: हद से ज्यादा Stress……..’Skin को खराब कर सकता है!

PM बोले- दुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की किरण

भारत ग्लोबल फ्यूचर को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दुनिया मानती है कि भारत आज मुश्किल समय में साथी है। भारत रिश्तों को हल्के में नहीं लेता। जब भारत आगे बढ़ता है तो दुनिया हमारी प्रगति देखकर खुश होती है। आज जब चर्चा का केंद्र चिंता ही है। तब भारत में चर्चा का विषय है ‘भारत की शताब्दी।’ दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की एक किरण बना है। जब दुनिया चिंता में डूबी है, तब भारत आशा का संचार कर रहा है।

PM बोले- 125 दिनों में हमारी सरकार ने कई फैसले लिए

पीएम ने आगे कहा, हमने अपने तीसरे कार्यकाल के 125 दिन पूरे कर लिए हैं। गरीबों के लिए करीब 3 करोड़ नए घर बनाए गए, 9 लाख करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शुरू हुए। 15 नई वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, 8 नए एयरपोर्ट चालू हुए, युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा हुई, 70 साल से ऊपर के लोगों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया गया। ये सब सिर्फ 125 दिनों में हुआ।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर