जयपुर, 30 मार्च। पिंकसिटी प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी का गुरूवार को भैरों सिंह शेखावत सभागार में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत ने बताया कि अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव राजकुमार शर्मा ‘‘जकड़ी‘‘, उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष नमोनारायण अवस्थी एवं कार्यकारिणी सदस्य अनिता शर्मा, मतीष पारीक, निखलेश शर्मा, छगन लाल शर्मा, विकास आर्य, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महन्त संतोष कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमंग माथुर, धूलीलाल मीणा (डीसी) ने क्लब संविधान एवं नियमों के तहत क्लब एवं पत्रकारिता हित में कार्य करने की शपथ ली।
प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी प्रेस क्लब एव पत्रकारों के हित में (24*7) कार्य करेगी। हमारी टीम पूर्ण निष्ठा के साथ क्लब का बेहतर संचालन करेगी। साथ ही पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार संवाद कायम कर निराकरण के ठोस कदम उठाएगी।
इस अवसर संस्थापक सदस्य प्रवीण चन्द छाबड़ा पूर्व मिलाप चन्द डांडिया वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा, राधेश्याम दुसाद, श्याम सुन्दर शर्मा, पूर्व अध्यक्ष एल.एल.शर्मा, नीरज मेहरा, अभय जोशी, पूर्व महासचिव हरीश गुप्ता, रोशन लाल शर्मा, मुकेश चौधरी, रामेन्द्र सोलंकी, पूर्व कोषाध्यक्ष गिरिराज प्रसाद गुर्जर, विकास शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार एवं युवा पत्रकार उपस्थित रहे।
पिंकसिटी प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत एवं उनकी टीम का माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रेस क्लब में निष्पक्ष एवं पूर्ण निष्ठा के साथ चुनाव संपन्न करवाएं।







