auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com
Vavada
Chicken Road
카지노 사이트 추천
betify

Explore

Search

August 25, 2025 10:13 pm

Sunita Kejriwal: सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च किया ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान, वॉट्सऐप नंबर किया जारी; करना होगा ये काम

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) आज प्रेस को संबोधित किया। इससे पहले वह दो बार प्रेस में अपने बयान जारी कर चुकी हैं। इसमें वह सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ा था। आज उन्होंने सीएम केजरीवाल को अपना आशीर्वाद देने को कहा है।

जयपुर में अप्रूवड प्लॉट मात्र 7000/- प्रति वर्ग गज 9314188188

सुनीता केजरीवाल ने कहा, “उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) जो कुछ कोर्ट के सामने बोला उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। पिछले 30 साल से मैं उनके साथ हूं। देशभक्ति उनके रोम-रोम में बसी है। आपने अरविंद केजरीवाल को अपना भाई, अपना बेटा कहा है। क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे?

लोग केजरीवाल के लिए व्रत रख रहे: सुनीता

उन्होंने कहा कि मैं आपको एक व्हाट्सएप नंबर(8297324624) दे रही हूं। आप उनका साथ दीजिए। वॉट्सऐप नंबर  8297324624 पर अपना संदेश भेजिए। आज से हम ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान शुरू कर रहे हैं। इस नंबर पर आप उन्हें आशीर्वाद दे सकते हैं। उन्हें दुआएं दे सकते हैं। कई लोगों ने अरविंद जी के लिए व्रत रख रहे हैं। आपके मन में कुछ भी आए, आप उन्हें लिखकर भेजिए। आपका एक-एक मैसेज उन्हें भेजा जाएगा।

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-श्रीनगर NH पर भीषण हादसा, खाई में जा गिरी यात्रियों को ले जा रही कैब, 10 की मौत

ईडी कस्टडी में परेशान करने का लगाया आरोप

बता दें, सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी और सीएम केजरीवाल को ईडी कस्टडी में परेशान किए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि वह मधुमेह के मरीज हैं और उनका नियमित जांच जरूरी है। उनका शुगर लेवल घट-बढ़ रहा है। ऐसे में उन्हें आराम की जरूरत है। बता दें, कोर्ट ने सीएम को 1 अप्रैल तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया है।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com
daman game login