जयपुर के 25 वर्षीय स्पर्श अग्रवाल ने लूना एआई मॉडल पेश किया है। उनका दावा है कि दुनिया में अपनी तरह का यह पहला स्पीच-टू-स्पीच एआई मॉडल है जो गा सकता है, फुसफुसा सकता है और भावनात्मक बुद्धिमत्ता के साथ प्रतिक्रिया दे सकता है। अग्रवाल ने इसे अपने स्टार्टअप पिक्सा एआई के तहत पेश किया है। उन्होंने कहा कि लूना एआई आवाज (ऑडियो) को पाठ (टेक्स्ट) में बदलने के बजाय सीधे उसे मानव जैसी आवाज में बदलने के लिए प्रोसेस करता है। उन्होंने कहा कि इस मॉडल की प्रणाली उसे फुसफुसाने, स्वर को नियंत्रित करने और यहां तक कि गाने की भी अनुमति देती है।






