Explore

Search

March 5, 2026 1:36 pm

लेटेस्ट न्यूज़

आयशा खान का शॉकिंग बयान: रोजाना रेप थ्रेट्स, ‘फैट’ कहकर T-सीरीज गाने से किया बाहर, अब खोला दर्द

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

आयशा खान ने हाल ही में ‘We The Women’ इवेंट में और बरखा दत्त के साथ इंटरव्यू में मनोरंजन जगत और सोशल मीडिया की कड़वी हकीकत को बेनकाब किया है। ‘धुरंधर’ फिल्म के सुपरहिट गाने ‘शरारत’ में नजर आईं एक्ट्रेस आयशा ने अपने दर्द को खुलकर साझा किया, जो सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया।

उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों में, जब वो क्लास 12 में थीं, तो T-सीरीज के एक बड़े गाने में उन्हें सेकंड लीड रोल के लिए फाइनल किया गया था। उन्होंने तैयारी भी पूरी कर ली थी, लेकिन शूट से ठीक एक रात पहले उन्हें बाहर कर दिया गया। कारण? उन्हें बताया गया कि वो “फैट” (मोटी) दिख रही हैं। इस घटना ने उनकी कॉन्फिडेंस को गहरा झटका दिया और सालों तक उन्हें बॉडी इमेज से जूझना पड़ा।

आयशा ने कहा, “ये मेरे लिए बहुत दर्दनाक था। मैंने सालों तक खुद को स्वीकार करने में वक्त लगाया।”

अब भी सोशल मीडिया पर उन्हें रोजाना यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। वो बोलीं, “इंस्टाग्राम पर मैं हर दिन अपनी बॉडी को सेक्शुएलाइज किया जाता हूं। नॉर्मल टॉप पहनूं तो प्रॉब्लम, स्कर्ट पहनूं तो प्रॉब्लम। पोस्ट करने से पहले सौ बार सोचना पड़ता है। ये बहुत दुखद है कि मुझे अपनी पसंद के कपड़े पहनने या पोस्ट करने की आजादी नहीं है, सिर्फ इसलिए कि लोग मुझे सेक्शुअलाइज करेंगे।”

सबसे शॉकिंग खुलासा ये रहा कि उन्हें रोजाना रेप थ्रेट्स (दुष्कर्म की धमकियां) मिलती हैं। आयशा ने भावुक होकर कहा, “मुझे हर दिन रेप थ्रेट्स मिलते हैं। मैं अभी फोन खोलकर दिखा सकती हूं। ये सिर्फ कमेंट्स नहीं हैं, ये असल इंसान हैं जो ऐसे मैसेज भेजते हैं। अगर उनके पास ताकत होती, तो वो ये सब कर गुजरते। ये डरावना है कि ऐसे लोग हमारे आसपास हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि ये धमकियां उन्हें ट्रिगर करती हैं, क्योंकि उनके साथ पहले भी सेक्शुअल वायलेंस की कोशिश हुई है। आयशा ने पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ये घाव आज भी ताजा हैं और ऑनलाइन ट्रोलिंग उन्हें और ज्यादा दर्द देती है।

एक्ट्रेस ने सख्त कानून की मांग की और कहा कि ऑनलाइन ऐसे व्यवहार को रोकने के लिए कुछ सख्त कदम उठाने चाहिए।

आयशा खान का ये बयान इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाले बॉडी शेमिंग, सेक्शुएलाइजेशन और साइबर हैरासमेंट की समस्या को एक बार फिर उजागर करता है। उनकी हिम्मत की तारीफ हो रही है कि वो चुप नहीं रहीं और अपनी आवाज बुलंद की।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर