Explore

Search

December 8, 2025 4:30 am

Ramadan 2025: PM मोदी बोले- आत्म-चिंतन, आभार और भक्ति का प्रतीक…….’आज से रमजान का महीना शुरू……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Ramadan 2025: आज से रमजान का महीना शुरू हो गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान माह की शुरुआत पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही पवित्र रमजान का महीना शुरू हो रहा है, यह हमारे समाज में शांति और सौहार्द लाए। यह पवित्र माह आत्म-चिंतन, आभार और भक्ति का प्रतीक है, जो हमें करुणा, दया और सेवा के मूल्यों की याद दिलाता है।

इस पेड़ ने जीना किया मुहाल……’राजस्थान वालों सांस लेने पर मंडराया खतरा, हवा में घुल गया है जहर…….

9वां महीना रमजान

बता दें कि इस्लाम धर्म में रमजान का महीना खास महत्व रखता है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और खुदा की इबादत करते हैं। इसे इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है और यह साल का 9वां महीना होता है।

ये महीना क्यों है खास?

यह महीना इस्लामिक मान्यता के अनुसार, पवित्र किताब कुरान के उतरने की शुरुआत भी इसी महीने की एक रात से हुई। इस रात को ‘लयलतुल कद्र या शब-ए-कद्र’ कहा जाता है। इस रात के बाद से लगातार पैगंबर मोहम्मद (सल्ल.अ.) पर उनके दुनिया से रुख्सत होने तक सिलसिलेवार तरीके से कुरान उतरता रहा। अलग-अलग मौके पर पैगंबर मोहम्मद पर कुरान की आयतें नाजिल हुईं।

मगफिरत का महीना

रमजान के महीने की शुरुआत चांद देखकर की जाती है और फिर खत्म भी चांद देखने के बाद ही होता है। रमजान खत्म होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाते हैं। मुसलमान इस महीने को इबादत का महीना मानते हैं और इसका बहुत सम्मान करते हैं। सभी मुसलमान इस महीने की शुरुआत से पहले ही इसकी तैयारियों में लग जाते हैं। इस महीने को मगफिरत यानी माफी का महीना भी कहा जाता है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर