Explore

Search

November 25, 2025 11:21 am

Rajasthan Weather: जयपुर में सीजन की सबसे ठंडी रात, इतना पहुंचा पारा………’राजस्थान में बेहाल करेगी सर्दी……..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Rajasthan Weather: राजधानी में सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। रविवार रात न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सोमवार रात गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में यह गिरावट ठंडी हवाओं के कारण हो रही है। आने वाले दिनों में सर्दी का असर और बढ़ सकता है, जिससे राजस्थान में हाल-बेहाल होने वाले हैं। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया हुआ है।

Vaani Kapoor Accident: पुलिस की गाड़ी से जोरदार हुई टक्कर……’फेमस एक्ट्रेस वाणी कपूर का हुआ एक्सीडेंट……

मौसम का मिजाज बदलने से आमजन की दिनचर्या और खानपान में बदलाव

मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही आमजन की दिनचर्या के साथ ही खानपान व पहनावे में भी बदलाव नजर आ रहा है। बाजारों में मूंगफली, गुड़, तिल और काजू आदि से बनी रेवड़ी और गजक की महक लोगों की सांसों में भरने लगी है। ऐेसे में लोग अपनी पसंद के अनुसार गजक व तिल से बनी चीजें खरीद रहे हैं। घरों से लेकर बाजारों और शादियों के खानों तक में गर्म तासीर की चीजों को प्राथामिकता दी जा रही है। घरों में जहां मक्के की रोटी, हल्दी की सब्जी, दाल-ढोकले, बाजरे का खिचड़ा, मक्का का दलिया, गोंद-दाल के लडडू आदि खानपान में शामिल किया है। शादियों में मेन्यू में भी बादाम, दाल का हलवा, मक्के, बाजरे की रोटी, सरसों की सब्जी, बाजरे का खीचड़ा, राब को तवज्जो दी जा रही है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर