Explore

Search

December 8, 2025 4:48 am

Rajasthan Paper Leak : सात अभ्यर्थी सहित 11 गिरफ्तार……’8-8 लाख रुपए में बिका था पर्चा, SOG की बड़ी कार्रवाई……’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बांसवाड़ा एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि रीट परीक्षा में डमी अभ्यर्थी को लेकर एक मामला कुशलगढ़ थाने में दर्ज किया गया था। इसमें प्रतापगढ़ निवासी प्रवीण मालवीया को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2022 में हुई वनरक्षक भर्ती परीक्षा की दोनों पारियों के पेपर लीक हुुए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धनफूल मीणा की रिपोर्ट पर 30 जून को राजतालाब थाने में पेपर लीक का मामला दर्ज किया गया।

भगवान की प्रतिमा और नजारे मोह लेंगे मन: जयपुर के पास हैं ये खूबसूरत जैन मंदिर…..

पेपर लीक मामले में राजतालाब थाना पुलिस ने पहले प्रवीण मालवीया और उसकी पत्नी सविता मालवीया को गिरफ्तार किया था। वे गिरोह से पेपर पढ़वाने के लिए तीन अभ्यर्थी को लेकर गए थे। पूछताछ के बाद एक-एक कर सात वनरक्षक गिरफ्तार किए, जो रिजल्ट आने के बाद नौकरी जॉइन भी कर चुके थे। गिरफ्तारी के बाद एसपी ने फाइल एसओजी को ट्रांसफर करने के आदेश दिए। एसओजी के एएसपी लाखन सिंह, डीएसपी बाबूलाल मुरारिया खांदू कॉलोनी चौकी पहुंंचे।

इन्होंने कहा हां, लीक पेपर से परीक्षा दी

निरमा, शिल्पा, शीला, संगीता, सुभाष, सुखराम और वीर सिंह ने पुलिस की जांच के दौरान स्वीकार किया है कि पेपर से करीब 2 घंटे पहले उनको प्रश्न-उत्तर रटा दिए गए थे। इसी कारण उन्होंने परीक्षा पास की और नौकरी लग गई।

2646 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
वनरक्षक भर्ती 2020 परीक्षा नवंबर 2022 में 2646 पदों के लिए आयोजित की गई थी। इसमें साढ़े 16 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। 12 नवंबर को दूसरी पारी (दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक) का पेपर वायरल हुआ था। चयन बोर्ड ने उस पारी की परीक्षा को निरस्त कर दिया। इसे पुन: करवाया गया। हालांकि अब खुलासा हुआ है कि पहली पारी का भी पेपर लीक हुआ था।
DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर