Explore

Search

March 22, 2026 2:06 am

Rajasthan News: मुफ्त राशन को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने वितरण पर मंडराया संकट; जानें क्यों?

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

राजस्थान की राजधानी जयपुर में खाद्य सुरक्षा योजना में गेहूं वितरण का जिम्मा संभाल रहे जयपुर शहर और ग्रामीण नागरिक प्रबंधकों और गेहूं परिवहन ठेकेदारों की लड़ाई आखिर सड़क पर आ गई है। इस लड़ाई में अप्रैल के महीने में लाभार्थी पिसेंगे क्योंकि इस महीने में वितरण के लिए आवंटित 1.50 लाख क्विंटल की जगह डिपो से केवल 70 हजार क्विंटल गेहूं ही पहुंच सका है।ऐसे में राशन के गेहूं के लिए लाभार्थियों को दर-दर भटकना पड़ सकता है।

जयपुर में अप्रूवड प्लॉट मात्र 7000/- प्रति वर्ग गज 9314188188
राशन डीलर्स कर रहे इंतजार

रविवार को कई राशन डीलर्स ने पत्रिका को फोन कर 31 मार्च तक गेहूं नहीं पहुंचने की जानकारी दी। डीलर्स का कहना है कि गेहूं नहीं मिलने पर लाभार्थी नाराज होते

मौखिक आदेश से रुका डिपो से उठाव

पत्रिका की पड़ताल में सामने आया कि गेहूं परिवहन में गड़बड़ी सामने आने पर विभाग के तत्कालीन एसीएस अभय कुमार सिंह ने गेहूं परिवहन करने वाले ठेकेदार से काम लेकर दूसरे ठेकेदार को काम दिया दे दिया। इसके बाद दोनों नागरिक आपूर्ति प्रबंधकों ने कुछ दिन पहले मौखिक आदेश देकर डिपो से गेहूं के उठाव पर रोक लगा दी। बीते 15 दिन से डिपो से शहर और जिले के लिए एक क्विंटल गेहूं का उठाव नहीं हुआ है।

 

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर