Explore

Search

March 3, 2026 4:21 pm

लेटेस्ट न्यूज़

ऑपरेशन सिंदूर पर दे सकते हैं बयान…….’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे करेंगे देश को संबोधित……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

पाकिस्तान के खिलाफ भारत सैन्य कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात करीब 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी पहली बार देश को संबोधित करेंगे। बता दें कि 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ था।

7 मई को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की। इस कार्रवाई से बौखलाकर पाकिस्तान ने भारत पर 400 से ज्यादा ड्रोन दागे। गौरतलब है कि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोन को मार गिराया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर जबरदस्त प्रहार किया।

तीनों सेनाओं के डीजी ने खोले पाक के पोल

भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद देश के सैन्य अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की गई सैन्य कार्रवाई की जानकारी देश से साझा किए। सोमवार को तीनों सेनाओं की डीजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि भारतीय वायुसेना ने कराची सैन्य अड्डे को भी निशाना बनाया।

Summer Hair Care: जानिए इस्तेमाल का तरीका और फायदे…….’सिर पर हो गई हैं घमौरियां तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा……

भारतीय सेना ने जानकारी दी सैन्य कार्रवाई के दौरान चीन की मिसाइल को भी मार गिराया गया। सेना ने कहा कि उसने संभावित पीएल-15 एयर-टू-एयर मिसाइल का मलबा दिखाया है, जो चीन निर्मित है और जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान ने भारत पर हमले के दौरान किया था।

आतंकियों ने की पाक सेना की मदद

वहीं, एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि हमने इस बार फिर से देखा कि कैसे पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों का साथ दिया। उन्होंने कहा कि पाक ने आतंकवादियों के लिए भारत पर हमला करना चुना, जिसके कारण हमें जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। भारतीय सेना ने साफ तौर पर कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवादियों और उनके सहायक ढांचे से है, न कि पाकिस्तानी सेना से।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर