Explore

Search

November 13, 2025 9:59 am

PM Modi: केवल क्वीन एलिजाबेथ को मिला यह गौरव………’पीएम मोदी को अपने शीर्ष सम्मान से सम्मानित करेगी नाइजीरिया सरकार…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा पर हैं। इस यात्रा के पहले चरण में वे रविवार को नाइजीरिया पहुंचे, जहां नाइजीरिया सरकार के मंत्री न्येसोम एजेनवो वाइक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें सम्मान स्वरूप अबुजा शहर की चाबी भेंट की गई। अपने तीन बार के कार्यकाल में पीएम मोदी की यह पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया की पहली यात्रा है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के निमंत्रण पर पीएम मोदी वहां पहुंचे। नाइजीरिया की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने शीर्ष सम्मान द ग्रांड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर से सम्मानित करने का एलान किया है।  भारत सरकार के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

Bigg Boss 18: नॉमिनेशन में शामिल हुए ये बड़े नाम……..’बिग बॉस के इन 7 सदस्यों पर गिरी गाज……

इस गौरव को प्राप्त करने वाले पीएम मोदी दूसरे विदेशी व्यक्ति बन जाएंगे। उनसे पहले सिर्फ ब्रिटेन की पूर्व महारानी क्वीन एलिजाबेथ को ही इस सम्मान से सम्मानित किया गया था। वहीं नाइजीरिया 17वां देश है, जो अपने शीर्ष सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित कर रहा है। अपने तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी ब्राजील और गुयाना भी जाएंगे। नाइजीरिया से वे ब्राजील जाएंगे। ब्राजील में, वे ट्रोइका सदस्य के रूप में 19वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 18-19 नवंबर को रियो डी जेनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में शामिल होंगे।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर