Explore

Search

November 13, 2025 11:02 pm

Petrol Price Today: जानें आज आपके यहां कितने में मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल……..’13 जिलों में बदल गए पेट्रोल के भाव…….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के भाव जारी कर दिए हैं. झारखंड के 24 में से 13 जिलों में पेट्रोल के दाम बदल गए हैं. कुछ जिलों में पेट्रोल महंगा हुआ है, तो कुछ जिलों में सस्ता हुआ है. 11 ऐसे जिले हैं, जहां पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव आज यानी 20 जनवरी 2024 को नहीं हुआ है.

ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपके यहां आज एक लीटर पेट्रोल का भाव कितना है. आईए, सबसे पहले बताते हैं कि झारखंड के किन जिलों में पेट्रोल की कीमतें बढ़ीं हैं और कहां पेट्रोल सस्ता हो गया है. सबसे पहले बात उन जिलों की, जहां सोमवार 20 जनवरी 2025 को पेट्रोल सस्ता हुआ है. धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार और रामगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत घट गई है. बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका और गोड्डा ऐसे जिले हैं, जहां आज पेट्रोल मंहगा हुआ है. आप जिस जगह रह रहे हैं, वहां आज कितनी है 1 लीटर पेट्रोल की कीमत, यहां जानें.

कई दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं, फट रहे सिलेंडर…….’महाकुंभ के मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग……

इन जिलों में महंगा हो गया पेट्रोल
  • बोकारो में 13 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल
  • चतरा में 32 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल
  • देवघर में 4 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल
  • दुमका में 36 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल
  • गोड्डा में 25 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल
इन जिलों में सस्ता हुआ पेट्रोल
  • धनबाद में 35 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
  • पूर्वी सिंहभूम में 33 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
  • गुमला में 16 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
  • हजारीबाग में 42 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
  • जामताड़ा में 2 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
  • कोडरमा में 30 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
  • लातेहार में 20 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
  • रामगढ़ में 1 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
झारखंड के किस जिले में आज किस भाव बिक रहा है पेट्रोल
शहर का नाम पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर
बोकारो 98.22 रुपए
चतरा 99.49 रुपए
देवघर 97.64 रुपए
धनबाद 97.82 रुपए
दुमका 98.56 रुपए
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) 98.31 रुपए
गढ़वा 99.60 रुपए
गिरिडीह 98.21 रुपए
गोड्डा 98.58 रुपए
गुमला 98.35 रुपए
हजारीबाग 98.52 रुपए
जामताड़ा 98.44 रुपए
खूंटी 97.92 रुपए
कोडरमा 98.70 रुपए
लातेहार 98.90 रुपए
लोहरदगा 98.75 रुपए
पाकुड़ 99.07 रुपए
पलामू 99.60 रुपए
रामगढ़ 98.41 रुपए
रांची 97.86 रुपए
साहिबगंज 99.36 रुपए
सरायकेला-खरसावां 97.80 रुपए
सिमडेगा 98.86 रुपए
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) 99.16 रुपए
कैसे तय होती है पेट्रोल की कीमत?

पेट्रोल का भाव तय करने के लिए डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग टेक्निक अपनाया है. विश्व के विकसित देशों में भी इसी तकनीक से ईंधन की कीमतें तय की जातीं हैं. जिन देशों में इस तरीके से फ्यूल की कीमतें तय की जातीं हैं, वहां हर दिन पेट्रोल के भाव बदलते रहते हैं. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटने पर बाजार में ईंधन (पेट्रोल) के भाव कम होते हैं और कच्चे तेल की कीमत बढ़ने पर ईंधन के भाव बढ़ जाते हैं. पेट्रोल की बढ़ी या घटी हुई कीमतें सुबह 6 बजे से प्रभावी होतीं हैं. झारखंड में कुछ ऐसे पेट्रोल पंप हैं, जहां डिस्प्ले बोर्ड पर स्वत: कीमतें बदल जातीं हैं. वहीं, कुछ पेट्रोल पंपों पर कर्मचारियों को हर दिन कीमत बदलनी पड़ती है.

डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग टेक्निक की विशेषताएं
  • डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग टेक्निक की कई विशेषताएं हैं, जो इस प्रकार हैं :-
  • ईंधन की कीमतें दैनिक आधार पर (प्रतिदिन) तय होतीं हैं. यानी हर दिन ईंधन की कीमत बदल जाती है.
  • ग्लोबल क्रूड ऑयल प्राइस के आधार पर ईंधन की कीमतें तय की जातीं हैं.
  • उपभोक्ताओं को बाजार से जोड़ा जा सकता है.
  • डीजल और तेल कंपनियां आसानी से वर्किंग कैपिटल को मैनेज कर सकतीं हैं.
  • भारत के खुदरा तेल बाजार को वैश्विक तेल बाजार से जोड़ा जा सकता है.
  • इस व्यवस्था को विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्टॉक मैनेजमेंट प्रिंसिपल कहा जाता है.
आज झारखंड में सबसे महंगा पेट्रोल कहां है?

झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले में आज पेट्रोल सबसे महंगा बिक रहा है. इन दोनों जिलों में एक लीटर पेट्रोल का भाव 99.60 रुपए है.

झारखंड में सबसे सस्ता पेट्रोल आज कहां है?

बाबानगरी देवघर में आज एक लीटर पेट्रोल 97.64 रुपए में मिल रहा है. यह झारखंड में सबसे सस्ता है. यानी झारखंड में आज सबसे सस्ता पेट्रोल देवघर में बिक रहा है.

झारखंड में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत क्या है?

झारखंड के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल के भाव अलग-अलग हैं. सबसे सस्ता पेट्रोल देवघर में बिक रहा है, तो पलामू और गढ़वा में पेट्रोल के भाव सबसे अधिक हैं. देवघर में एक लीटर पेट्रोल आपको 97.64 रुपए में मिल जाएगा, तो इसके लिए आपको पलामू और गढ़वा में 99.60 रुपए चुकाने होंगे.

आज कितने जिले में सस्ता और कितने जिले में महंगा हुआ पेट्रोल?

झारखंड में आज 8 जिलों (धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार और रामगढ़) में पेट्रोल सस्ता हुआ है. वहीं, 5 जिले (बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका और गोड्डा) में पेट्रोल की कीमतें बढ़ गईं हैं.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर