Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में दामों में अलग-अलग तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं तो कई में घटी हैं. वहीं, कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव ही नहीं हुआ है.
आप गाड़ी में तेल भरवाने से पहले अपने शहर के दाम जरूर चेक कर लें. चलिए आपको बताते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel Prices) का ताजा रेट क्या है.
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव
- दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
- मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है.
- कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है.
- चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
पेट्रोल-डीजल कहां महंगा, कहां सस्ता?
आज गोवा, हिरयाणा, हिमाचल, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी , तेलंगाना और त्रिपुरा में पेट्रोल-डीजल के रेट घट गए हैं, जबकि गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, तामिलनाडु, यूपी और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है.
क्या आप जानना चाहते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का लेटेस्ट रेट क्या है? तो इसके लिए आपको पेट्रोल पंप जाने की ज़रूरत नहीं है. आप घर बैठे आसानी से पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं.





