Explore

Search

March 6, 2026 7:23 am

Petrol Diesel Price: जानिए……..’अचानक बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम, नए रेट उड़ा देंगे होश!

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Petrol Diesel Price: आज सरकारी कंपनियों के द्वारा सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी कर दी गई है. कंपनियों के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश में पेट्रोल औसत कीमत 95.06 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.वहीं आज डीजल औसत कीमत 88.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इसके अलावा राजधानी दिल्ली में पेट्रोल औसत कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं बिहार में पेट्रोल औसत कीमत 106.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. झारखंड में पेट्रोल औसत कीमत 98.58 रुपये और डीजल 93.32 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

गुजरात में पेट्रोल औसत कीमत 95.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है और डीजल औसत कीमत 90.70 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.वहीं हरियाणा में पेट्रोल औसत कीमत 95.31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है यहां डीजल 88.15 रुपये प्रति लीटर है.

वर्ल्ड टेनिस बॉल प्रीमियर लीग टी-10 की लॉन्चिंग जयपुर मे हुई,60 गेंदो का होगा रोमांचक मुकाबला

मेट्रो शहर में पेट्रोल का दाम

महाराष्ट्र में पेट्रोल औसत कीमत 104.81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.इसके अलावा डीजल 91.33 रुपये है.अगर बात पहाड़ी इलाकों में इन दोनों की कीमत करें तो हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल औसत कीमत 94.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है और डीजल औसत कीमत 86.70 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं उत्तराखंड में पेट्रोल औसत कीमत 93.98 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. इसके अलावा यहां  डीजल औसत कीमत 88.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं अगर बात मेट्रो शहर में पेट्रोल-डीजल की करें तो यहां भी कमोबेश इसकी स्थिति ऐसी ही है.

कैसे तय की जाती है कीमत?

बता दें कि साल 2017 में लागू किए गए Dynamic Fuel Pricing सिस्टम के तहत रोजाना डीजल के दामों में संशोधन किया जाता है.डीजल के दामों पर राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाला VAT (Value-Added Tax) हर राज्य का अलग होता है. यही वजह है कि भारत के हर राज्य में डीजल के दाम एक समान नहीं होते. हालांकि डीजल पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) नहीं लगता है. अगर डीजल और डीजल पर जीएसटी लगता है तो सरकार की कमाई कम हो जाएगी.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर