Explore

Search

March 19, 2026 11:34 pm

जयपुर में मासूम, एंबुलेंस में खत्म हुई ऑक्सीजन रास्ते में थम गईं एक दिन के नवजात की सांसें

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

एंबुलेंस में खत्म हो गया ऑक्सीजन सिलेंडर. (Photo: Representational)

राजस्थान के जयपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां प्राइवेट एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने के बाद एक दिन के नवजात शिशु की मौत हो गई. शिशु को गंभीर हालत में भरतपुर के बयाना अस्पताल से जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया था.

नवजात को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए पिता और चाचा उसे एंबुलेंस से जयपुर ले जा रहे थे. रास्ते में अचानक एंबुलेंस में लगा ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया. आरोप है कि इसके बाद एंबुलेंस चालक ने उन्हें रास्ते में एक सरकारी अस्पताल में ले जाकर उतार दिया.

पिता का कहना है कि एंबुलेंस में कोई नर्सिंग स्टाफ मौजूद नहीं था और ऑक्सीजन सिलेंडर भी वही खुद चला रहे थे. जैसे ही ऑक्सीजन सप्लाई बंद हुई, बच्चे की हालत और बिगड़ गई. चालक ने स्थिति संभालने के बजाय एंबुलेंस को रास्ते में एक अस्पताल ले जाकर रोक दिया, जहां डॉक्टरों ने शिशु को मृत घोषित कर दिया

पुलिस के अनुसार, अस्पताल पहुंचने पर शिशु की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद पिता बच्चे का शव लेकर वापस भरतपुर लौट गए. इस मामले में अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. हालांकि पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी. फिलहाल इस घटना ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़ा कर दिया है. यहां समय पर इलाज और सुरक्षित परिवहन न मिल पाने की वजह से एक मासूम की जान चली गई.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर