Explore

Search

March 24, 2026 12:53 pm

Operation Sindoor Live Updates: भारत का जवाबी वार, लाहौर-सियालकोट में पाक आर्मी को घेरा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली  9 मई 2025। भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत का कड़ा जवाब देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज़बुल मुजाहिद्दीन जैसे आतंकी संगठनों के लॉन्च पैड्स को निशाना बनाते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में बने 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।

लाहौर और सियालकोट में घेरा पाकिस्तान आर्मी का मुख्यालय

सूत्रों के अनुसार, भारत ने इस जवाबी कार्रवाई में लाहौर, सियालकोट और मुनीर सेक्टर में पाकिस्तान सेना की गतिविधियों को टारगेट किया है।
सियालकोट के सैन्य बेस और आस-पास के इलाके में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सायरन बजने लगे और धुएं के गुबार आसमान में दिखने लगे।

जम्मू में पाकिस्तान की हिमाकत नाकाम

इससे पहले, पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू के सतवारी, आरएस पुरा, अर्निया और सांबा सेक्टर में ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की थी, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने विफल कर दिया। सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 4 फाइटर जेट मार गिराए और 2 पायलटों को गिरफ्तार किया।

ऑपरेशन सिंदूर: 25 मिनट की सटीक सैन्य कार्रवाई

‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ 25 मिनट चला लेकिन इसने पाकिस्तान की नींव हिला दी। भारत ने अत्याधुनिक मिसाइलों और ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इन ठिकानों में से 4 पाकिस्तान के पंजाब प्रांत और 5 पीओके में स्थित थे।

PMO में लगातार मॉनिटरिंग, NSA डोभाल और सेना प्रमुखों की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और NSA अजीत डोभाल ने इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी। सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें जारी हैं। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीमा सुरक्षा बल (BSF) और CISF के महानिदेशकों से सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा की है।

भारत का स्पष्ट संदेश: आतंक और आक्रामकता का जवाब अब सीमाओं तक सीमित नहीं रहेगा

भारत ने साफ कर दिया है कि आतंक को पनाह देने और हमले की साजिश रचने वालों को अब सीधे निशाना बनाया जाएगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश है — अब सिर्फ जवाब नहीं, निर्णायक कार्यवाही होगी।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर