Explore

Search

March 6, 2026 9:30 pm

महिला दिवस पर पुरुषों का विशेष संदेश – हाथों से बनाकर खिलाएंगे भोजन, सोलर कुकिंग से सम्मान व्यक्त करेंगे

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

6 मार्च 2026 अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष
जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर पुरुष सोलर कुकिंग कर महिला दिवस मनाएंगे

पिछले 15 साल की तरह ,गांव सनावदिया स्थित जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मार्च 8, 2026 रविवार को जिम्मी एंड जनक मगिलिगन फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट द्वारा पुरुषों के लिये सुबह 10.30 से 12. 30 pm अपनी पसंद का “ सोलर कुकिंग कर सात्विक भोजन बनायेंगे और सभी युवा साथी महिला-पुरुष समानता , पर्यावरण, सामजिक, आर्थिक और कुशल प्रबंधन बनाए रखने में महिलाओं की परिवार ,देश में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सोलर कुकरो से अपने हाथ से खाना बना कर सभी उपस्थित महिलाओं को सम्मान से परोसेंगे। जनक दीदी से इन्टर्नशिप रह रहेजा सोलर फूड के संस्थापक वरुण रहेजा,मास्टर आप सोशल वर्क निलेश चौहान,आई ई टी वी के सुनील पटेल, ग्रीन आर्मी के प्रणीत सिंह , महेन्द्र सिंह धाकड़ मिल कर सोलर कुकिंग कर मनाएंगे।
इस कार्यक्रम की प्रणेता सेंटर की निदेशक ,डॉ श्रीमती जनक पलटा मगिलिगन के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के संदेश के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मार्च 8, 2026 महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने वाला एक वैश्विक दिवस है। उन्होंने इस सन्दर्भ में एक बहाई उद्धरण साझा करते हुए कहा है “मानवता रूपी पक्षी के दो पंख हैं- एक महिला और दूसरा पुरुष। जब तक दोनों पंख सांझी शक्ति से समान रूप से विकसित नहीं होते, पक्षी उड़ नहीं सकता। हमारा मुख्य उदेश्य परिवार,समाज में महिला पुरुष में परस्पर समानता से समस्त प्राणियो में सद्भावना से अपने घर ,समाज, देश ओर विश्व के कल्याण में योगदान देना है। महिला सशक्तिकरण विषय पर चर्चा कर औपचारिकता से उपर उठ ,आस-पास की महिलाओं को सशक्त बनाने और उनका समर्थन करने के लिए सोलर कुकरो से खाना बना के खिलाना भी सम्मानित करना है। लैंगिक समानता में विश्वास रखने वाले और अपने जीवन में इसे अपनाने वाले सभी पुरुषों और महिलाओं को महिलाओं को बराबरी पर लाने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।
हालांकि पुरुष महिला समान हैं, लेकिन इस समानता का मतलब एकरूपता नहीं है। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए उनमें से किसी को भी एक-दूसरे से खतरा महसूस नहीं होना चाहिए। दोनों को घर, काम करने की जगह, देश और पूरी दुनिया को रहने के लिए बेहतर जगह बनाना है।’
संपादक महोदय, कृपया इस समाचार को अपने सम्मानित समाचार पत्र/चैनल में प्रकाशित करने की कृपा करें।
सादर साभार

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर