Explore

Search

February 8, 2026 4:34 am

बॉलीवुड में नया पेरेंटहुड जोय: राजकुमार राव-पत्रलेखा की बेटी का स्वागत, शादी की चौथी सालगिरह पर मिला ‘सबसे बड़ा तोहफा’!

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बाद अब बॉलीवुड का एक और कपल पेरेंट बन गया है. राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर किलकारी गूंजी है. शादी के 4 साल बाद राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. दोनों बेटी के पेरेंट्स बने हैं. राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस संग ये गुड न्यूज साझा की.

राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वो और पत्रलेखा बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं. एक्टर अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखते हैं कि उनकी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर उन्हें उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिला है

राजकुमार राव-पत्रलेखा आज चौथी एनिवर्सरी मना रहे हैं

कपल के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सितारों और कपल के फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है. उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है. गौरतलब है कि आज 15 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी को 4 साल पूरे हुए हैं.

कपल ने इस साल जुलाई में फैंस के साथ अपनी गुड न्यूज शेयर की थी. एक्टर ने प्यार भरा पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पेस्टल-टोन वाली पोस्ट में फूलों की माला और पालना दिखाया गया है, जिसमें “बेबी ऑन द वे” लिखा हुआ है और उनके नाम – पत्रलेखा और राजकुमार – नीचे लिखे हुए हैं.

बता दें कपल की मुलाकात एक फिल्म के दौरान हुई थी और दोनों ने शादी के बंधन में बंधने से पहले एक-दूजे को कई साल तक डेट किया था. कई साल तक रिश्ते में रहने के बाद राजकुमार राव और पत्रलेखा ने आज ही के दिन यानी 15 नवंबर, 2021 को सात फेरे लिए थे.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर