Explore

Search

February 11, 2026 8:58 am

ICC के इस ऐलान के बाद शर्मसार हुआ पड़ोसी देश……’भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मेंस क्रिकेट टीम की एनुअल रैंकिंग जारी कर दी है. तीन में से दो फॉर्मेट में भारतीय टीम बाजी मारने में कामयाब रही है. वहीं, एक फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 बनी हैं, दूसरी और भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का एनुअल रैंकिंग में काफी बुरा हाल देखने को मिला है. पाकिस्तान की टीम तीनों ही फॉर्मेट में काफी भारत से काफी पीछे है. यह एनुअल रैंकिंग मई 2024 से अब तक खेले गए सभी मैचों को 100 प्रतिशत और पिछले दो साल के मैचों के 50 प्रतिशत वेटेज से बनाई गई है.

Benefits Of Cheese: डाइट में शामिल करें यह सफेद चीज, सेहत में होने लगेगा सुधार…….’मोटापे से हैं परेशान या दांतों में हो कैविटी……

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंदा

टीम इंडिया ने वाइट बॉल फॉर्मेट में अपना दबदबा बरकरार रखा है. भारत वनडे और टी20 फॉर्मेट में नंबर-1 बनने में कामयाब रही है. वहीं, टेस्ट का ताज ऑस्ट्रेलिया के नाम सजा है. भारत को वनडे रैंकिंग में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का फायदा मिला है. इससे उसके रेटिंग अंक 122 से बढ़कर 124 हो गए हैं. दूसरी ओर टी20 में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत टॉप पर है, हालांकि दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया पर उसकी बढ़त 10 से घटकर नौ अंक हो गई है. इसके अलावा मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट टीम रैंकिंग में अपना टॉप स्थान बरकरार रखा है, हालांकि नए अपडेट के बाद उसकी बढ़त 15 से घटकर 13 अंक रह गई है. ऑस्ट्रेलिया के 126 रेटिंग अंक हैं.

पाकिस्तान की बात की जाए तो तीनों ही फॉर्मेट में उसका काफी बुरा हार है. टेस्ट में वह 7वें स्थान पर है. वनडे की बात की जाए तो वह 5वें और टी20 में 8वें स्थान पर रही है. यानी किसी भी फॉर्मेट में वह भारत के आसपास नहीं है. मई 2024 से अप्रैल 2025 के बीच उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है. वह 2024 टी20 वर्ल्ड कप में लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी. इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था. मेजबान देश होने के बावजूद इस टूर्नामेंट में भी वह लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी.

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड की टीमों को हुआ फायदा

वनडे रैंकिंग में चैंपियंस ट्रॉफी में उपविजेता न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर दूसरे स्थान पर आ गया है. ऑस्ट्रेलिया अब तीसरे स्थान पर है. वहीं, श्रीलंका चौथे स्थान पर आ गया है. टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है. इंग्लैंड तीसरे नंबर पर, जबकि न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर हैं. इनके बाद श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, आयरलैंड और जिम्बाब्वे का नंबर आता है.

टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड को फायदा हुआ है. वह साउथ अफ्रीका और भारत को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर आ गया है. साउथ अफ्रीका तीसरे और भारत चौथे स्थान पर है. उनके बाद न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे है.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर