कश्मीर के राजौरी में अचानक आईं बाढ़ से 2 महिलाएँ बहीं, तलाश ज़ारी

राजौरी जिले के चट्यारी इलाके में गुरुवार रात दों महिलाओं के खेतों में काम करने के दौरान अचानक आई बाढ़ में बह जाने से मौत हो गयी।

कश्मीर के राजौरी में अचानक आईं बाढ़ से 2 महिलाएँ बहीं, तलाश ज़ारी

श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मु कश्मीर के राजौरी जिले के चट्यारी इलाके में गुरुवार रात दों महिलाओं के खेतों में काम करने के दौरान अचानक आई बाढ़ में बह जाने से मौत हो गयी।

मिलीं जानकारी के अनुसार, दोनो मृतक महिलाओं के बीच माँ-बेटी का रिश्ता है। चट्यारी में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर की दरम्यानी रात के दौरान एक नाले के पास अचानक बाढ़ आई थी। जिसका बहाव इतना तेज़ था की दोनों महिलाएँ दुर्घटनावश बहाव में बह गई।

यह खबर भी पढ़ें: पुरुष और महिला को ये काम कभी नहीं करना चाहिए, वरना जाना पड़ेगा नरक

दोनों मृत महिलाओं की पहचान मोहम्मद अकबर की पत्नी गुलजार बेगम (60) और उनकी बेटी मकसूदा बेगुन (40) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दोनों का पता लगाने में स्थानीय लोगों के साथ शामिल हुई।

एडिशनल एसपी राजौरी विवेक शेखर शर्मा ने बताया कि दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है। ख़बर लिखे जाने तक दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web