दिल्ली में इस बार नहीं होंगे सार्वजनिक गणेश पूजा महोत्सव, DDMA ने जारी किया आदेश

DDMA ने अपने आदेश में कहा है कि दिल्ली में कोविड-19 महामारी के मौजूद खतरों को देखते हुए इस साल के गणेश पूजा महोत्सव को सार्वजनिक स्थानों पर नहीं आयोजित करने का निर्णय लिया है।

 
दिल्ली में इस बार नहीं होंगे सार्वजनिक गणेश पूजा महोत्सव, DDMA ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली। आगामी 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरे देश में गणेश पूजा महोत्सव का प्रारंभ हो रहा है, जो आगे के 10 दिनों तक जारी रहेंगे। मगर कोविड के तीसरे लहर के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर गणेश पूजा समारोहों की अनुमति नहीं देने का फ़ैसला किया है और लोगों को को घर पर ही त्योहार मनाने की सलाह दी गई है। DDMA ने इस बारे में एक आदेश जारी किया है। 

DDMA ने अपने आदेश में कहा है कि दिल्ली में कोविड-19 महामारी के मौजूद खतरों को देखते हुए इस साल के गणेश पूजा महोत्सव को सार्वजनिक स्थानों पर नहीं आयोजित करने का निर्णय लिया है। अपने आदेश में DDMA ने कहा है कि उन्होंने अपने 30 अगस्त के आदेश में पहले ही सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सवों के लिए लोगों को एक स्थान पर उपस्थित होने पर रोक लगाई हुई है। इसके अलावे राजधानी के सभी धार्मिक स्थलों पर भी लोगों के प्रवेश पर रोक लगी हुई है। 

यह खबर भी पढ़ें: साल में एक दिन खुलता है शमशान घाट पर बना कंकाली मंदिर, जानिए इसकी अनोखी कहानी

कोविड-19 के मौजूद खतरे को देखते हुए लोगों को अपने घरों में गणेश पूजा करने को कहा गया है। DDMA के आदेश में कहा गया है कि राजधानी के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि पूरे NCR में किसी भी सार्वजनिक स्थल पर गणेश जी की मूर्ति की स्थापना या पंडालों के निर्माण एकदम न होने पाए। इस आदेश का सम्पूर्ण पालन कराने के लिए राजधानी के अधिकारियों को सभी पूजा पंडालों के संघों से मीटिंग कर इस आदेश को सुनिश्चित रूप से पालन कराने को कहा गया है। जो इस आदेश का पालन नहीं करेंगे उनके ऊपर फाइन लगाने का भी आदेश दिया गया है।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web