कृषि कानून के विरोध में भाकियू राष्ट्रीयतावादी गुट ने किया प्रदर्शन, क्षेत्रीय समस्याएं हल न होने पर भी जताई नाराजगी
आज तीनों कृषि कानूनों के विरोध में बिन्दकी तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।

फतेहपुर। जिले में सोमवार को तीनों कृषि कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी गुट द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। इसके अलावा अन्य क्षेत्रीय समस्याओं को भी हल करने की मांग की गई।
आज तीनों कृषि कानूनों के विरोध में बिन्दकी तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र दिवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून किसान विरोधी है। केंद्र सरकार को तीनों कानून वापस लेना चाहिए वरना किसानों का आंदोलन समय-समय पर इसी तरह जारी रहेगा।
यूनियन के प्रयागराज मंडल के अध्यक्ष अशोक उत्तम ने कहा कि बिंदकी बाईपास 11 वर्ष से अधूरा पड़ा है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो नेताओं जनप्रतिनिधियों ने वादा किया था कि 6 महीने के अंदर अधूरा बाईपास बनवाने का काम करेंगे लेकिन पूरे 4 वर्ष पूरे हो गये। अभी तक बाईपास उसी तरह अधूरा पड़ा हुआ है।
यह खबर भी पढ़ें: अजब-गजब : अब इंसान को खाने के साथ ही खानी होंगी अपनी प्लेट, कप और चम्मच
जिला अध्यक्ष रामसहाय पटेल ने कहा कि पुलिस द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जाता है। पुलिस अपना व्यवहार बदल ले ,यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बिन्दकी तहसील अध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने कहा कि तहसील में लेखपालों द्वारा किसानों से काम के बदले दाम लेने का काम किया जाता है यह बंद होना चाहिए।
यह खबर भी पढ़ें: इस मंदिर में लोग भगवान को चढ़ाते हैं घड़ियां, वजह जानकर आप भी रह जाएंगें हैरान
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पुन्नू शुक्ला, जिला प्रवक्ता दिनेश शुक्ला, बंकिम चंद्र त्रिपाठी, अतर सिंह यादव, मोहसिन अहमद, राहुल उमराव, हीरालाल सहित तमाम लोगों ने धरना-प्रदर्शन को संबोधित किया।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप