भाजपा के मन में समाज सेवा और विपक्षी दलों में सत्ता सुख: शिवप्रकाश

शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की कार्यशाला का उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि यह विचार व्यक्त किए। 

 
भाजपा के मन में समाज सेवा और विपक्षी दलों में सत्ता सुख: शिवप्रकाश

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि हमारे मन में समाज सेवा और विपक्षी दलों के मन में सत्ता का सुख भोगने की हमेशा इच्छा रही है। सरकार और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक सेतु का कार्य करेगा। सेवा ही हमारी दृष्टि है। इसी को लेकर हम आगे बढ़े हैं और बढ़ते रहेंगे।

शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की कार्यशाला का उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि यह विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रत्येक जिले से आए हुए स्वास्थ्य स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी गई।

इस मौके पर शिव प्रकाश ने कहा कि समाज के दुख-सुख में खड़ा होना ही भाजपा की प्रेरणा है और संपूर्ण समाज हमारा है। कोरोना की पहली लहर और दूसरी लहर का अध्ययन करने के पश्चात संगठन ने यह तय किया है कि आने वाले संकट से समाज को जागृत करें। विश्व का सबसे बड़ा संगठन होने ने नाते भाजपा का सामाजिक दायित्व और अधिक बढ़ जाता है। यह कार्य एक विकल्प के रूप में धरातल पर दिखाई देने के लिए नौजवानों की भागीदारी को बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए सत्ता प्राप्त करना कभी भी महत्वपूर्ण नहीं रहा है, जबकि दूसरे दल अपने लिए अपने परिवार चलाने और स्थापित करने के लिए सत्ता प्राप्ति को माध्यम बनाए हैं। पार्टी की ओर से चलाए जा रहे अभियान समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शिवप्रकाश ने कहा कि आज देश की संस्कृति स्थापित हो रही है। इससे विपक्षी दलों की निरंतर बेचैनी बढ़ी हुई है। हमारे मन में समाज सेवा और विपक्षी दलों के मन में सत्ता का सुख भोगने की हमेशा इच्छा रही है। उनके मन में समाज के हित की भावना कभी भी नहीं रही है।

यह खबर भी पढ़ें: बिना भूकंप के अचानक हिलने लगी 980 फीट ऊंची इमारत, देखे वायरल वीडियों में कैसे जान बचाने के लिए भाग रहे है लोग

उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज के बल पर कोरोना की लड़ाई लड़ी और दूसरे देश कोरोना की जंग सेना और सरकार के बल पर लड़ रहे थे। हमने अनेक कार्यक्रम कोरोना संकट में चलाए, जिससे देश संगठित और सशक्त हुआ है। बड़ी पार्टी होने के नाते हमारे दायित्व भी बढ़ जाते हैं। इसका हमें ध्यान रखना होगा। आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक बन रहे हैं वह सरकार और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच में एक सेतु का कार्य करेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि हमारी राज्य सरकार और केंद्र सरकार निरंतर जनहित के मुद्दों पर कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष जनहित के मुद्दों से हटकर जनता को निरंतर भ्रम फैलाने का कार्य कर रहा है। पिछले 7 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप उनकी सरकार पर विपक्ष नहीं लगा पाया है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में देश के साथ समझौते पर समझौते किए और देश को निरंतर आर्थिक विकास से पीछे धकेला गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा सत्ता के माध्यम से हम सेवा का कार्य करते हैं हमारे लिए सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हम राज्य की जनता के हित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल आयुष्मान, गरीब कल्याण, किसान सम्मान योजना के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार निरंतर अंतिम छोर पर पहुंचे व्यक्ति तक पहुंच रही है। हम जो घोषणाएं कर रहे हैं उसको पूर्ण भी कर रहे हैं। तीसरी लहर के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। हमारा प्रयास है कि अगले 4 महीने में सभी को पहली वैक्सीन की डोज लग जाए।

यह खबर भी पढ़ें:मनोवैज्ञानिकों का खुलासा, बताया Kiss करते समय क्यों बंद हो जाती हैं आंखे?

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हम राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक का निर्माण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सही समय पर निर्णय लेते हुए करोना की गति पर बहुत बड़ा अंकुश लगाया है। डब्ल्यूएचओ से लेकर दूसरे देशों ने हमारे प्रयासों का लोहा माना। विपक्षी दलों ने अपनी हरकतों से कई बार हमें विचलित करने का प्रयास किया,परंतु हमारा दृढ़ निश्चय था कि इस परिस्थिति से देश को बाहर निकालना है। तीसरी लहर आएगी या नहीं आएगी, इससे कोई भी अभी तक परिचित नहीं है। मगर हम अभी से चिंता और तैयारी कर रहे हैं। यह विश्व का पहला राजनीतिक दल होगा जो इस प्रकार के कार्य कर रहा है।

कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं को स्वयंसेवक के रूप में यह दायित्व निर्वहन करते समय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए राजनीति के माध्यम से सामाजिक दायित्व को सेवा करके आगे बढ़ाना है। उन्होनें कार्यशाला में उपस्थित स्वयंसेवकों से कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान को गति देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को 2 घंटा नियमित रूप से सेवा कार्यों के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और मन और तन से सेवा भाव से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटना होगा। सजगता से समाज में जागरुकता लानी होगी। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि 10 अगस्त से 16 अगस्त तक जिलों की कार्यशाला और 16 अगस्त से 31 अगस्त तक मंडल की कार्यालय सुनिश्चित की गई है।

यह खबर भी पढ़ें: अजीबोगरीब मामला/ कोरोना वैक्सीनेशन के बाद महिला के शरीर में चिपकने लगे हैं सिक्के और स्टील के बर्तन !

प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट और राष्ट्रीय स्वयंसेवक अभियान के उत्तराखंड प्रदेश के संयोजक ने कहा कि यह पुण्य का कार्य हमारे पास आया है। इसे पूरे मनोयोग के साथ इस प्रशिक्षण के माध्यम से करेंगे। जिले, मंडल और बूथ तक यह कार्यशाला संपन्न होंगी और सभी कार्य डिजिटल माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के वेबसाइट पर प्रतिदिन उपलब्ध होते रहेंगे।

जयपुर में दुकान मात्र 3.5 लाख में टोंक रोड हाईवे पर अधिक जानकारी के लिए कॉल करे 8696666935

From around the web