छोटे किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना मिलते है 6000 रुपये, जानिए इस सुविधा का लाभ उठाने का तरीका
भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) नामक एक प्रोग्राम चलाती है।

मुंबई। भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) नामक एक प्रोग्राम चलाती है। इस योजना की शुरुआत किसान को एक तय वार्षिक आय देने के उद्देश्य से की गई थी। इसे साल 2019 में पेश किया गया था। इस योजना के तहत छोटे किसानों को हर साल न्यूनतम आय के तौर पर 6000 रुपये दिए जाते हैं। यह 3 इंस्टॉलमेंट में दी जाती है और सीधा किसानों के खातों में पहुंचती है। हालांकि, अभी भी बहुत से किसानों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। या फिर जानकारी तो है, लेकिन उन्हें इसे पाने का तरीका नहीं पता है। ऐसे किसानों के लिए हमने यहां इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं, यह बताया है।
यह खबर भी पढ़ें: बैलगाड़ी में सवार बरातियों संग पालकी से ससुराल पहुंचा दूल्हा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन -
किसानों को इस प्रोग्राम के तहत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। अगर आप किसान हैं और इस योजना के लिए योग्य हैं तो इसका लाभ उठाने के लिए आपको अपने फोन में आधिकारिक PM Kisan Yojana ऐप डाउनलोड करना होगा । इसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है और उसके बाद रजिस्ट्रेशन करना होता है। इस ऐप की मदद से लोग इस योजना के बारे में काफी कुछ जान भी सकते हैं। साथ ही ऐप में हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया है। अगर आप स्मार्टफोन यूज नहीं करते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर अपने पास वाले पोस्ट ऑफिस के CSC काउंटर पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
आइये, ऐप से रजिस्ट्रेशन करने का पूरा प्रोसेस नीचे जानते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स -
यह खबर भी पढ़ें: इस देश में नहीं पाए जाते सांप, रहस्य जानकर चौंक जाएंगे आप
Google Play Store पर जाकर PMKISAN GOI ऐप के लिए सर्च करें।
ऐप को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें।
ऐप को ओपन करके New Farmer Registration पर क्लिक कर दें।
यहां आपको Aaadhar Card नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा।
फिर Continue पर क्लिक कर दें।
इसके बाद अपना नाम, पता, बैंक अकाउंट की डिटेल, IFSC कोड और कई जानकारी सबमिट करनी होगी। ऐसा करते ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
ध्यान रखें कि PMKISAN GOI ऐप केवल Android यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। Jio phone, फीचर फोन और अन्य फोन चलाने वाले को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप