आवास पर मिला भाजपा के वरिष्ठ नेता का शव, कार गायब

जिले के बड़ौत नगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता आत्माराम तोमर का शव देर रात को उनके आवास पर मिला

 
जिले के बड़ौत नगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता आत्माराम तोमर का शव देर रात को उनके आवास पर मिला

बागपत। जिले के बड़ौत नगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता आत्माराम तोमर का शव देर रात को उनके आवास पर मिला। जबकि उनके आवास पर खड़ी कार गायब है। घटना की जानकारी पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भिजवाया।

यह खबर भी पढ़ें: लोगों को प्यार करना सीखा रही इन बौने कपल की कहानी, एक कैफे से शुरू हुई लवस्टोरी

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार को बताया कि मूलरुप से बिजरोल गांव के रहने वाले डॉक्टर आत्माराम प्रधानाचार्य भी रह चुके हैं। इस वक्त वह भाजपा में थे। गुरुवार की देर रात को पुलिस ने उनका शव आवास से बरामद किया है। आत्माराम तोमर की मौत कैसे हुई है इसकी जानकारी अभी तक किसी को भी नहीं है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। साथ ही लोगो से पुछताछ भी की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: रामायण के इन अनसुने किस्सों से आप आज तक हैं अनजान, नहीं जानते तो...

एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी होने के बाद भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं की अस्पताल में भीड़ इकट्ठा होने लगी है। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल सिंह का कहना है कि हमें आत्माराम तोमर के निधन की जानकारी मिली है। उनकी मौत कैसे हुई है, इसके बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 

From around the web