साकीनाका रेप और मर्डर केस: महाराष्ट्र सरकार ने की पीड़िता के परिजन को 20 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा 

मुंबई के साकीनाका में हुए रेप और मर्डर की घटना के लिए महाराष्ट्र सरकार ने पीडिता के परिजन को 20 लाख रुपए के मुआवजे देने की घोषणा की है।

 
साकीनाका रेप और मर्डर केस: महाराष्ट्र सरकार ने की पीड़िता के परिजन को 20 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा 

मुंबई। मुंबई के साकीनाका में हुए रेप और मर्डर की घटना के लिए महाराष्ट्र सरकार ने पीडिता के परिजन को 20 लाख रुपए के मुआवजे देने की घोषणा की है। इससे पूर्व महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर आज सभी पुलिस बलों के प्रमुखों, जीआरपी आयुक्त और राज्य के गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है, जहां पर इस मुद्दे पर बात हो रही है। 

इस घटना को लेकर हुए प्रोग्रेस के बारे में जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने सबसे पहले अपने पहले के बयान पर सफाई दी जिसमें उन्होंने कहा था कि पुलिस हर अपराध स्थल पर मौजूद नहीं हो सकती। अपनी सफाई में उन्होंने कहा कि उनके कहने का संदर्भ वह नहीं था, जिस संदर्भ में बताया गया। 

मुंबई बलात्कार-हत्या मामले पर बोलते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त ने कहा कि साकीनाका पुलिस ने इस मामले को एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं जोड़ी हैं, क्योंकि पीड़ित एससी से संबंधित है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है। मौत का प्राथमिक कारण उसके पूरे शरीर पर चोटें हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: किसी हॉरर डायन से कम नहीं है जैजमिन बीन, तस्वीरें देख निकल जाएगी आपकी चीख

पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि स्वीकारोक्ति के अनुसार, आरोपी और पीड़ित एक दूसरे को जानते थे। पीड़िता आरोपी से कुछ मांग रही थी। बाद में उन्होंने बहस की। हम अनुमान लगा रहे हैं, जिस मुख्य कारण से उसने उस पर हमला किया, वह उनके बीच हुई थोड़ी सी बहस थी। अपराधी कुछ पदार्थों के प्रभाव में था। 

मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने अपनी छानबीन के बारे में बताया कि क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (CCTNS) के अनुसार, हमें अब तक महाराष्ट्र में आरोपी के खिलाफ दर्ज किसी भी अपराध का पता नहीं चला है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या आरोपी का उत्तर प्रदेश में कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है। 

यह खबर भी पढ़ें: 8 दशक से शोरूम में कैद है ये खूबसूरत दुल्हन, सच्चाई जानकर नहीं होगा यकीन, देखें तस्वीरें

महिला सुरक्षा के लिए भविष्य में अपनाए जाने वाले परिवर्तनों के बारे में पूछे जाने पर मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने बताया कि रात के समय कम आबादी वाले इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। रात में अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं को रात्रि गश्ती अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web