भाजपा का ही दूसरा रूप रिलायंस है: मनोहर लाल
रिलायंस रिटेल स्टोर खोले जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी कठुआ इकाई ने किया प्रदर्शन।

कठुआ। जम्मू कश्मीर चौंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ इंडस्ट्री और अन्य व्यापारी व संगठनों द्वारा बुधवार को जम्मू संभाग में बंद का आह्वाहन किया था, जिसका कांग्रेस पार्टी ने पुरजोर समर्थन किया है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी कठुआ इकाई ने भी जम्मू संभाग में रिलायंस रिटेल स्टोर खोले जाने के विरोध में भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस पार्टी जिला कठुआ के अध्यक्ष डॉ. मनोहर लाल ने कहा कि चंद पूंजीपतियों को मुनाफा पहुंचाने के लिए भाजपा देश भर में लूट मचा रही हैं जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि रिलायंस ही भाजपा है और भाजपा का ही दूसरा रूप रिलायंस है।
यह खबर भी पढ़ें: साल में एक दिन खुलता है शमशान घाट पर बना कंकाली मंदिर, जानिए इसकी अनोखी कहानी
शर्मा ने जम्मू संभाग में 100 रिलायंस के स्टोर खोले जाने के सरकार के फैसले का विरोध करते हुए इसे भाजपा सरकार की व्यापार विरोधी नीति बताया है। शर्मा ने कहा कि इन स्टोरों के खुलने से उनका जम्मू संभाग के छोटे व्यवसाय प्रभावित होंगे, जोकि पहले से ही लगातार लॉकडाउन और राजनीतिक उथल-पुथल के कारण चुनौतियों का सामना कर रहा है। शर्मा ने कहा कि मुझे बड़े दुख और अफसोस से कहना पड़ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जम्मू में युवा विरोधी, जनता विरोधी और व्यापारी विरोधी नीतियां बना रही हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग में जो रिलायंस रिटेल स्टोर खोले जा रहे हैं उसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता गलत प्रचार कर जम्मू के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिलायंस स्टोर खुलने से छोटे व्यापारी प्रभावित होंगे और उनके पास जो काम करने वाले मुलाजिम भी बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये खुदरा स्टोर 500 लोगों के लिए रोजगार पैदा करेंगे और 20,000 से अधिक लोगों से रोजगार के अवसर छीन लेंगे, जिसका उनके परिवारों पर असर पड़ेगा।
यह खबर भी पढ़ें: मनुष्य की म्रत्यु के बाद फिर से होगा उसका पुनर्जन्म, जानिए नारद पुराण का अद्भुत रहस्य
शर्मा ने कहा कि चंद पूंजीपतियों को मुनाफा पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने श्रमिक कानून के साथ छेड़छाड़ कर 8 घंटे काम करने का समय बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया जबकि वेतन सिर्फ 8 घंटे का ही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिलायंस स्टोर खुलने से आने वाले समय में बेरोजगारी और अपराध बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है तब से जम्मू कश्मीर में जनता विरोधी एकतरफा फैसले लिए जा रहे हैं। टोल प्लाजा के नाम पर लूट, खनन के नाम पर लूट मचा रखी है। अब रिलायंस के स्टोर खोलकर लाखों परिवारों को रोजी-रोटी से वंचित कर दिया जाएगा। उन्होंने यूटी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कब तक जम्मू कश्मीर के युवाओं का शोषण करते रहेंगे, कब तक बेरोजगारी फैलाने वाले फैसले जबरदस्ती थोपते रहोगे। उन्होंने कहा कि जम्मू के लोगों को परेशान मत करो जब सब्र का बांध टूट जाएगा तो आप को संभालना मुश्किल हो जाएगा। शर्मा ने कहा कि यूटी सरकार द्वारा शुरू की गई नीतियां जम्मू में व्यापार को परेशान कर रही हैं। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो जम्मू संभाग में अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान करेंगे।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप