राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में दो महीने बाद फाइनली बेल मिली
इस बेल को ग्रांट करने से पहले, कई बार राज कुंद्रा की बेल एप्लीकेशन को कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया था।

मुंबई। मुंबई कोर्ट ने बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफिक केस में 50000 रुपये स्युरेटी के साथ बेल ग्रांट कर दी है। वह मंगलवार की सुबह यानी की आज जेल से बहार आ जाएंगे।
इस बेल को ग्रांट करने से पहले, कई बार राज कुंद्रा की बेल एप्लीकेशन को कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया था।
राज कुंद्रा को 19 जुलाई को आई पी सी और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के सेक्शन के तहत गिरफ्तार किया गया था। उन्हें और उनके पार्टनर रायन थोर्प को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। अब राज के साथ साथ रायन को भी बेल ग्रांट कर दी गयी है।
यह खबर भी पढ़ें: भगवान गणेश की सूंड की मान्यता और चूहा कैसे बना वाहन, जानिए
पिछले हफ्ते ही, राज कुंद्रा ने फिर से बेल एप्लीकेशन कोर्ट में डाली थी जिसमे उन्होंने लिखा था कि उनके खिलाफ चार्ज शीट में कोई भी एविडेंस नहीं पाया गया है और उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है। चार्जशीट के हिसाब से राज का इन सबके साथ एक्टीवेली कुछ लेना देना नहीं है। मुंबई पुलिस ने 1400 पेज की चार्जशीट पिछले हफ्ते ही फाइल की थी।
यह खबर भी पढ़ें: आखिर क्यों गर्भवती महिला को किसी मृतव्यक्ति की देह के पास नहीं जाना चाहिए, जानिए वजह
कुछ दिन पहले, शिल्पा शेट्टी ने भी मुंबई पुलिस को स्टेटमेंट में कहा था की उन्हें अपने पति की एक्टिविटी के बारे में कुछ मालूम नहीं था क्योंकि वह अपने काम के साथ बहुत व्यस्त थी।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप