पंजाबः चरणजीत चन्नी ने मुख्यमंत्री व सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उप मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पंजाबः चरणजीत चन्नी ने मुख्यमंत्री व सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उप मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

चंडीगढ़। चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चन्नी ने पंजाबी में शपथ ली। उन्होंने सफेद वस्त्र और पीली पगड़ी बाँधी हुई थी।

यह खबर भी पढ़ें: अनोखी परम्परा: यहां सिर्फ जिंदा ही नहीं बल्कि मर चुके लोगों की भी की जाती है शादी

इसके बाद राज्यपाल ने सुखजिंदर सिंह रंधावा को उप मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई। रंधावा ने पंजाबी में शपथ ली। ओपी सोनी को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। उन्होंने भी पंजाबी में शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह से शामिल होने से पूर्व चन्नी अपने क्षेत्र श्री चमकौर साहिब में गुरुद्वारा साहिब में खुद गाड़ी चलाकर गए और माथा टेका।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web