विधायक क्षितिज ठाकुर ने स्वास्थ्य मंत्री से की पालघर जिलों को अनलॉक करने की मांग 

नालासोपारा के विधायक क्षितिज ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की और टीकों की कमी और वसई के लोगों को लोकल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति देने की मांग की।

 
विधायक क्षितिज ठाकुर ने स्वास्थ्य मंत्री से की पालघर जिलों को अनलॉक करने की मांग 

पालघर। प्रतिदिन कम हो रही कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए अब कई राज्यों में प्रतिबंध में छूट दी गई है। मुंबई और ठाणे जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह अनलॉक प्रक्रिया पालघर जिले में भी शुरू की जानी चाहिए। यह मांग बहुजन विकास आघाड़ी के विधायक क्षितिज ठाकुर ने स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से की है। 

नालासोपारा के विधायक क्षितिज ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की और टीकों की कमी और वसई के लोगों को लोकल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति देने की मांग की।

विधायक ठाकुर ने कहा कि सरकार ने मुंबई और ठाणे जिलों में दुकानें 10 बजे तक खुले रहने के लिए अनुमति दी है।  सरकार ने कोरोना की पॉजिटिविटी की दर को देख चार स्तरों में शहरों को विभाजित किया है। मुंबई, ठाणे और मीरा भायंदर दूसरी श्रेणी में आते हैं।  इसलिए यहां दुकानें 10 बजे तक खुले रखने की अनुमति दी गई है। लेकिन पालघर जिला तीसरे स्तर में आता है।  यहां भी दुकानों को 10 बजे तक खुला रखने के लिए अनुमति दी जानी चाहिए।

ठाकुर ने बताया कि वसई-विरार मनपा में पॉजिटिविटी की दर 2.07 प्रतिशत कम है  पिछले दो वर्षों में यहां के व्यापारियों और इस क्षेत्र के दुकानदारों की स्थिति बहुत की खराब हो गई है।  इन सभी के परिवारों की स्थिति भी गंभीर है।

यह खबर भी पढ़ें: राजस्थान के इस मंदिर में लोगों को दिया जाता है चूहों का झूठा प्रसाद

इसके अलावा ठाकुर ने पालघर जिले में टीकाकरण की धीमी गति की ओर स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।  उन्होंने यह भी मांग की है कि पालघर जिले को दिए गए टीके का 50 फीसदी टीका वसई-विरार मनपा क्षेत्र में इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाये।  वसई तालुका में लाखों लोग अभी भी टीके से वंचित हैं।  क्षेत्र की आबादी घनी है और उपलब्ध टीकों की संख्या सीमित हैं।  इसलिए, लोगों को टीकाकरण केन्द्रों पर घंटे कतार में खड़े होने के बाद खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है। अब तक, 1,02,992 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें से 84,287 को पहली खुराक प्राप्त हुई है।  और 18,705 लोग दोनों खुराक के साथ प्राप्त कर सुरक्षित हैं।  वसई-विरार मनपा की कुल आबादी लगभग 23 लाख है।

बहुजन विकास आघाड़ी के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से  एक और मांग की।  पालघर जिले के लोगों को लोकल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति दिए जाने की मांग।  पालघर जिले के लाखों लोग काम के लिए हर दिन कई घंटों की यात्रा करके आते हैं। इसके लिए  पैसा और समय खर्च होता है।  विधायक ठाकुर ने कहा कि इसके कारण सबसे अधिक निम्न मध्यम वर्ग के लोग पीड़ित हैं।

यह खबर भी पढ़ें: हिन्दू धर्म के 16 संस्कारो में से एक बच्चों का मुंडन, जानिए क्यों किया जाता है?

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे इन मांगों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।  उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि इन सभी मुद्दों को जल्दी ही सुलझा लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महापौर नारायणजी मानकर, प्रवीणजी शेट्टी, अजयभाई खोखानी  और वसई तालुका होटल एसोसिएशन, वसई क्लॉथ जनरल व्यापारी संघ, वसई व्यापारी संघ और अन्य व्यापार संघों के साथ कई गणमान्य उपस्थित थे। 

जयपुर में दुकान मात्र 3.5 लाख में टोंक रोड हाईवे पर अधिक जानकारी के लिए कॉल करे 8696666935

From around the web