त्रिपुरा में घायल कार्यकर्ताओं से अस्पताल में मिलीं ममता, गृह मंत्री अमित शाह पर बोला हमला
ममता बनर्जी ने सोमवार सुबह कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल जाकर त्रिपुरा दौरे से लौटे पार्टी नेताओं से मुलाकात की।

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार सुबह कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल जाकर त्रिपुरा दौरे से लौटे पार्टी नेताओं से मुलाकात की। आदिवासी उत्सव के लिये झाड़ग्राम रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे अस्पताल पहुंचीं। वहां उन्होंने डॉक्टरों से बात की। उसके बाद ममता बनर्जी ने त्रिपुरा सरकार और केंद्र के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। इस दौराुन मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मंत्री अरूप विश्वास भी मौजूद थे।
घायल युवा नेताओं को देखकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने त्रिपुरा सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "हमारे छात्र नेताओं को पुलिस के सामने पीटा गया है। सुदीप का सिर फट गया है। जाया के कान फट गए हैं। उसके बाद भी 36 घंटे तक उनका इलाज नहीं हुआ। बीमारों को पानी भी नहीं दिया। थाने गए हमारे नेताओं को भी पानी नहीं दिया गया। भाजपा बहुत क्रूर है।
यह खबर भी पढ़ें: अनोखी परंपरा: इस मंदिर में मर्द पूजा करने के लिए महिलाओं की तरह सजते-संवरते हैं!
इससे पहले अभिषेक को प्रताड़ित किया गया था। उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। अगर उनकी कार सामान्य होती, तो उनका सिर फोड़ दिया जाता। ” उसके बाद ममता ने सीधा अमित शाह पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि गृह मंत्री के निर्देश पर सब कुछ किया गया है। मेरा मानना है कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री में इतना साहस नहीं है। दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।" हालांकि ममता ने चेतावनी दी कि ऐसे हमलों से तृणमूल को नहीं रोका जा सकेगा।
उल्रलेखनीय है कि रविवार देर रात अभिषेक बनर्जी घायल नेताओं को साथ लेकर कोलकाता पहुंचे थे। उनके साथ कोलकाता लौटे युवा तृणमूल नेता सुदीप राहा और जया दत्त को रविवार रात एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुदीप फिलहाल वुडबर्न वार्ड के केबिन नंबर 103 में भर्ती हैं। उनका पहले ही एमआरआई और सीटी स्कैन हो चुका है। जया दत्त वुडबर्न वार्ड के वार्ड नंबर 203 में भर्ती हैं।
जयपुर में दुकान मात्र 3.5 लाख में टोंक रोड हाईवे पर अधिक जानकारी के लिए कॉल करे 8696666935