महाराष्ट्र : बाढ़ के पानी में डूबे पुल से गुजर रही बस बही, तीन यात्रियों की मौत
यवतमाल जिले के बडागांव पुल से गुजर रही एसटी बस बाढ़ के पानी में डूबे पुल से गुजरते समय बह गई। इस घटना में 3 यात्रियों की मौत हो गई।

मुंबई। यवतमाल जिले के बडागांव पुल से गुजर रही एसटी बस बाढ़ के पानी में डूबे पुल से गुजरते समय बह गई। इस घटना में 3 यात्रियों की मौत हो गई और दो लोगों को बचा लिया गया है। उमरखेड़ पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर अन्य की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार इलाके में भारी बारिश के कारण पुल पर बाढ़ का पानी आ गया था। ऐसे में पुल से गुजरते समय बस पानी के तेज बहाव में बह गई।
यह खबर भी पढ़ें: गाय सड़क के बीच में ही क्यों बैठती है? वजह जानकर हिल जायेगा आपका दिमाग
उमरखेड़ तहसील के तहसीलदार आनंद देउलगांवकर के अनुसार नांदेड़ से नागपुर जाने वाली बस सुबह करीब 8 बजे बड़ागांव पुल पर पहुंची थी। बस में चार यात्रियों के सफर करने की जानकारी मिली है। उमरखेड़ पुलिस स्टेशन की टीम व तहसील के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। अब तक तीन यात्रियों के शव बरामद किए गए हैं। इस घटना में दो लोगों को बचा लिया गया है। पुलिस टीम व गांव के लोग यहां अन्य यात्री की तलाश कर रहे हैं।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप