कृष्णा नागर के स्वर्ण पदक ने हर भारतीय के चेहरे पर ला दी मुस्कान : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर कृष्णा नागर को बधाई दी।

कृष्णा नागर के स्वर्ण पदक ने हर भारतीय के चेहरे पर ला दी मुस्कान : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर कृष्णा नागर को बधाई देते हुए कहा कि उनके शानदार कारनामे ने हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “हमारे बैडमिंटन खिलाड़ियों को टोक्यो पैरालंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देखकर खुशी हुई। कृष्णा नगर के शानदार कारनामे ने हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। उन्हें गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई। उनके आगे के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”

यह खबर भी पढ़ें: अनोखी परंपरा: इस मंदिर में मर्द पूजा करने के लिए महिलाओं की तरह सजते-संवरते हैं!

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने टोक्यो पैरालंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए भारत के लिए पांचवां स्वर्ण पदक जीता है। टोक्यो में रविवार को आखिरी दिन कृष्णा ने SH-6 कैटेगरी के फाइनल में हांगकांग के चू मान केई को हराया। कृष्णा ने केई को 21-17,16-2 ,21-17 से हराया।

यह पैरालंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने अब तक टोक्यो पैरालंपिक में कुल 19 पदक जीते हैं, जिसमें 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक हैं।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web