खेल रत्न पुरस्कार अब कहलाए जाएगा मेजर ध्यानचंद पुरस्कार

नई दिल्ली। ना सिर्फ भारत में बल्कि विश्वभर में खेल का वैश्विक माहौल बना हुआ है। टोक्यो ओलंपिक में हर देश के खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं वही भारत भी पीछे नहीं है। मीराबाई चानू से लेकर रवी दहिया तक हर किसी ने भारत को पदक दिलाने में संपूर्ण योगदान दिया है, फिर चाहे वह मेरी कॉम हो, पीवी सिंधु हो, भारतीय पुरुष, महिला हॉकी टीम हो या तीरंदाज हो।
अक्सर देश में खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वालों को कहीं अवार्ड से नवाजा जाता है। भारत में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। लेकिन हाल ही में देश के बड़ा प्रधान नरेंद्र मोदी ने इस अवार्ड के नाम में तब्दीली लाने का फैसला लिया है और अब यह प्रतिष्ठित अवार्ड मेजर ध्यानचंद के नाम से जाना जाएगा।
मोदी जी ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि 'देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का यह आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावना को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।'
गौरतलब है कि भाजपा की इस तब्दीली की वजह से कांग्रेस को काफी दिक्कत हो सकती है और शायद इस पर राजनीति भी हमें आने वाले दिनों में देखने मिल सकती है।
जयपुर में दुकान मात्र 3.5 लाख में टोंक रोड हाईवे पर अधिक जानकारी के लिए कॉल करे 8696666935