केजरीवाल ने 'देखो मेरी दिल्ली ऐप' का किया शुभारंभ
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 'देखो मेरी दिल्ली ऐप' का शुभारंभ किया

नई दिल्ली। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 'देखो मेरी दिल्ली ऐप' का शुभारंभ किया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि यह ऐप दिल्ली घूमने आने वालों के लिए बहुत सहायक है। इस ऐप के माध्यम से पर्यटक दिल्ली यात्रा को आसान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐप में टिकट बुकिंग से लेकर मैप नेविगेशन और पर्यटन स्थलों के वर्चुअल वीडियो टूर जैसी बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
यह खबर भी पढ़ें: लोगों को प्यार करना सीखा रही इन बौने कपल की कहानी, एक कैफे से शुरू हुई लवस्टोरी
केजरीवाल ने कहा कि जिस व्यक्ति को इस देश की ऐतिहासिक और सबसे आधुनिक चीजों को देखना है, उसे दिल्ली आना ही पड़ेगा। केजरीवाल ने कहा कि अगर कोई देश के इतिहास को समझना चाहता है तो बिना दिल्ली आये उसका काम नहीं चलेगा उसे यहां आना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली एक ऐतिहासिक और आधुनिक शहर है। यहां से जुड़ी हर खबर इस ऐप पर उपलब्ध कराई गई है। केजरीवाल ने कहा कि यह ऐप पर्यटकों के साथ-साथ दिल्ली वालों के लिए भी उपयोगी है। उन्हें भी इस ऐप को डाउनलोड करना चाहिए।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप